विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather Update: शिमला से भी सर्द पंजाब, कड़ाके की ठंड में मनाई जाएगी लोहड़ी; घने कोहरे का अलर्ट जारी

Published: Fri, 12 Jan 2024 08:09 AM (IST)

Punjab Weather Today उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। पंजाब के छह शहर शिमला से भी ठंडे रहे। ...और पढ़ें

शिमला से भी सर्द पंजाब, कड़ाके की ठंड में मनाई जाएगी लोहड़ी
शिमला से भी सर्द पंजाब, कड़ाके की ठंड में मनाई जाएगी लोहड़ी

HighLights

  1. शिमला से भी ठंडे पंजाब के छह शहर
  2. फरीदकोट सबसे ठंडा रहा।
  3. कड़ाके की ठंड में मनाई जाएगी लोहड़ी;

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Punjab Weather Today: उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के अन्य राज्यों में वीरवार को भी कोहरे और ठंड ने लोगों को परेशान किया। 

घने कोहरे के कारण हवाई एवं ट्रेन यात्रा भी प्रभावित हुई। पंजाब के छह शहर शिमला से भी ठंडे रहे। फरीदकोट सबसे ठंडा रहा।

3.6 डिग्री रहा फरीदकोट का तापमान

यहां का न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे कम 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में भी सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

गुरदासपुर का अधिकतम तापमान सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। फरीदकोट, बठिंडा, अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर व पटियाला का न्यूनतम व अधिकतम तापमान शिमला से भी कम रहा। शिमला का न्यूनतम तापमान 6.8 व अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सिसय रहा।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में और भी गंभीर स्थिति की चेतावनी दी है। वहीं, हिमाचल में धुंध के कारण ऊना में सात डिग्री की गिरावट के साथ सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 10 दिन तक बर्फबारी व वर्षा की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में कोहरे का 'डबल अटैक': नए साल पर भी ठंड से कांपे लोग; अगले चार दिन तक नहीं मिलेगी धुंध के राहत

अमृतसर-जयनगर ट्रेन आज रद, कई फ्लाइटें विलंबित

कोहरे के कारण सड़क, रेल व हवाई यातायात प्रभावित रहा। अमृतसर से चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस चार घंटे देरी से रवाना हुई, जबकि अमृतसर-जयनगर क्लोन स्पेशल ट्रेन को शुक्रवार के लिए रद कर दिया गया है। कोहर के कारण अमृतसर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली कुछ फ्लाइटें विलंबित रहीं

पंजाब में आगे कैसा रहेगा मौसम

पंजाब में आने वाले दिन में और ठंड बढ़ने की संभावनाए हैं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 जनवरी लोहड़ी तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इस दौरान घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather Update: शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, पंजाब में लोहड़ी से पहले सर्दी से राहत नहीं; कोहरे से प्रभावित हुईं कई फ्लाइट्स और ट्रेनें