Move to Jagran APP

रेल बजट में 'प्रभु' की कृपा से वंचित ही रहा पंजाब

रेल बजट में पंजाब 'प्रभू' की कृपा से वंचित ही रहा है। पंजाब के लिए इस बजट में भी एक रेल लाइन के सर्वे सहित नया कुछ नहीं है। इसके अलावा, कपूरथला कोच फैक्‍टरी को डबल डेकर रेल डिब्‍बे बनाने की जिम्‍मदारी मिली है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2016 02:28 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2016 11:46 AM (IST)
रेल बजट में 'प्रभु' की कृपा से वंचित ही रहा पंजाब

चंडीगढ़। रेल बजट में पंजाब पर रेलमंत्री सुरेश प्रभू की कृपा नहीं हुई। तमाम उम्मीदों काे दरकिनार कर रेल मंत्री ने महज तीन नए रेल लाइन के सर्वे और कुछ रेल ओवर और अंडरब्रिज को मंजूरी दी है। राज्य के हिस्से में कुछ छोटे तोहफे ही आए हैं। राज्य को काेई परियोजना नहीं मिली है। इसके अलावा जालंधर-उधमपुर रेल मार्ग के कार्य में तेजी लाने और धार्मिक स्थलों के विकास की योजना में अमृतसर काे शामिल करने की बात भी रेल बजट में शामिल है।

loksabha election banner

कपूरथला के रेल कोच फैक्टरी में बनेेंगे डबल डेकर कोच

इसके अलावा, कपूरथला रेल कोच फैक्टरी को डबल डेकर रेल डिब्बे बनाने का जिम्मा मिला हैे। इसके साथ ही दसूहा-होशियारपुर रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी दी गई है। जालंधर में जमशेर खास व गुरुनानकपुरा में आरओबी का निर्माण होगा।

पढ़ें : पवन बंसल को पसंद आया बायो वैक्यूम टॉयलेट का प्रस्ताव

रेल बजट से पंजाब को कई उम्मीदें थीं, लेकिन उसे निराशा ही मिली है। बजट में कहा गया है कि जालंधर-उधमपुर रेलमार्ग पर भीड़ भाड़ कम करने के लिए इस रेल के दोहरीकरण का कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा। दो पुलों के दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा हैै और 2016 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। दो अन्य पुलाें का कार्य 2016-17 तक पूरा हो जाएगा।

इसके अलावा, देश के धार्मिक महत्व के स्थलों पर रेल स्टेशनों के सौंदर्यीकरण व विस्तार की योजना में गुरुनगरी अमृतसर को भी श्ाामिल किया गया है। इन दोनों के अलावा, पंजाब के लोगों की कोई अपेक्षा पूरी नहीं हूई है, लेकिन बजट में किए गए अन्य कई प्रावधानों का प्रदेश को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

कई परियोजनाओं पर टूट गई उम्मीद

पंजाब को इस बार रेल बजट से नई दिल्ली-अमृतसर सेमी बुलेट ट्रेन, पटियाला-चंडीगढ़ रेल लिंक, राजपुरा-बठिंडा वाया पटियाला डबल ट्रैक, फाजिल्का से नई दिल्ली शताब्दी वाया पटियाला, होशियारपुर-टांडा रेल लिंक, फिरोजपुर-लुधियाना ट्रेन का चंडीगढ़ तक विस्तार, औद्योगिक नगरी लुधियाना में विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन की अपेक्षा थी। ये प्रमुख मांगें पंजाब लंबे समय से उठाता रहा है, लेकिन पिछली बार की तरह इस बजट में भी रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इनको पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।

अभी फिरोजपुर रेल मंडल का नहीं होगा विभाजन

वैसे एक राज्य के लिए एक राहत की बड़ी खबर है कि फिरोजपुर रेल मंडल के विभाजन की घोषणा बजट में नहीं हुई है। अनुमान लगाया जा रहा था कि फिरोजपुर रेल मंडल का बंटवारा कर अलग जम्मू रेल मंडल बनाने का एेलान रेल मंत्री कर सकते हैं। जम्मू डिवीजन अलग बनती तो इसका असर पंजाब पर सीधे तौर पर पड़ता।

तीन रेल लाइनोें के लिए होगा सर्वे

रेल बजट में पठानकोट से जोगिंदर नगर, दसूहा से होशियारपुर व राजपुरा से मोहाली के लिए नए रेलवे ट्रैक के सर्वेक्षण का प्रस्ताव किया गया है। इसाके अलावा, 10 आरओबी व 8 आरयूबी के निर्माण को मंजूरी मिली है। फिरोजपुर मंडल के डीआरएम अनुज प्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पंजाब को 2009 से 2014 के बीच 224.8 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट मिले थे। इस सरकार के कार्यकाल में अभी तक बजट में 692.7 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों को रेलवे ने क्लीन चिट दी है।

ये मिला फिरोजपुर मंडल को

- पठानकोट से जोगिंदर नगर के बीच181 किलोमीटर नए ट्रैक का सर्वेक्षण। दसूहा से होशियारपुर 42 किलोमीटर नए ट्रैक का सर्वेक्षण।

- राजपुरा से मोहाली के लिए 24 किलोमीटर नए ट्रैक का सर्वेक्षण का काम

सरहिंद से नंगल डैम के बीच रूप नगर व भारत गढ़ के पास आरयूबी बनेगा। रूपनगर से नंगल डैम के बीच क्रॉसिंग पर आरओबी का निर्माण।

- नंगल डैम से ऊना रोड पर आरओबी व दिल्ली -बठिंडा मार्ग पर भवानीगढ़ सुनाम भिक्खी के पास आरओबी का निर्माण।

- बठिंडा में दिल्ली बठिंडा के मार्ग में कोट फतेह पर आरयूबी (सब वे) का निर्माण। बठिंडा बाईपास पर 2 सब वे बनेंगे।
- कुराली व मैनपुर के बीच सब वे बनेगा। लुधियाना अंबाला मार्ग पर आरओबी व आरयीूबी का निर्माण।
- सरहिंद नंगल डैम पर मोरिंडा के पास सब वे बनेगा। साहनेवाल व फगवाड़ा जालंधर के बीच सब वे का निर्माण।

- जालंधर के गुरु नानक पुरा क्रॉसिंग पर आओबी व जालंधर- नकोदर मार्ग पर जमशेर खास के पास आरओबी का निर्माण होगा।
- जालंधर अमृतसर रोड पर एस 632 क्रासिंग पर आरओबी बनेगा। साहनेवाल मार्ग पर जंडियाला के पास आरओबी का निर्माण।
- ब्यास, गोइंदवाल व तरनतारन तथा अमृतसर के बीच 72 किलोमीटर रेलवे लाइव का इलेक्ट्रीफिकेशन होगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.