जाखड़ बोले- अकाली-भाजपा नेता माहौल खराब कर रहे शांति के लिए खतरा पैदा
जाखड़ ने शिअद-भाजपा नेताओं की राज्यपाल से मुलाकात पर टिप्पणी करते हुए कहा यह दोनों पार्टियां स्वयं महौल खराब करके शांति के लिए खतरा बनतीं हैं।
जेएनएन, चंडीगढ़। कांग्रेस प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने शिअद-भाजपा नेताओं की राज्यपाल से मुलाकात पर टिप्पणी करते हुए कहा यह दोनों पार्टियां स्वयं महौल खराब करके शांति के लिए खतरा बनतीं हैं। उन्होंने कहा अमन व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले शिअद-भाजपा नेताओं को अपना कार्यकाल याद करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस समय राज्य में कानून व्यवस्था स्थिर है। इस सरकार की तरफ से तो अकाली-भाजपा सरकार के समय अमन कानून के लिए चुनौती बने मामलों को भी सुलझाया गया है। चाहे वह श्री गुरु ग्रंथ साहब के बेअदबी का केस हो या आरएसएस के नेता कत्ल के सभी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सुलझाए गए हैं।
जाखड़ ने सुखबीर को याद करवाया कि उनकी सरकार के समय तो पुलिस भी सुरक्षित नहीं थी और पूरी तरह के साथ गुंडा राज था। उन्होंने कहा कि ब्लाक समितियों और जिला परिषद चुनाव में अपनी प्रत्यक्ष दिखाई देती करारी हार से बौखलाए अकाली दल और भाजपा के नेता अब इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।