Move to Jagran APP

Punjab Politics: प्रियंका गांधी ने लिखी नवजोत सिंह सिद्धू को चिट्ठी, सजा के बाद बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को पत्र लिखे जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने पत्र में लिखा है कि उन्हें जेल से बाहर आने के बाद पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

By Rohit KumarEdited By: Kamlesh BhattPublished: Sun, 27 Nov 2022 08:31 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 11:19 PM (IST)
प्रियंका गांधी व नवजोत सिंह सिद्धू की फाइल फोटो।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा पटियाला जेल में बंद पार्टी के पूर्व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को चिट्ठी भेजे जाने की चर्चा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक चिट्ठी में लिखा गया है कि सजा के बाद सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। 

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि रोड रेज के 34 साल पुराने केस में नवजोत सिंह सिद्धू इस समय पटियाला जेल में एक वर्ष की सजा काट रहे हैं। सिद्धू मई 2022 में जेल गए थे और वह छह महीने की सजा पूरी कर चुके हैं। मई 2023 में सजा पूरी होने के बाद वह जेल से रिहा हो जाएंगे। इसके बाद वह फिर से पार्टी में किसी बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं।

इसी वर्ष फरवरी में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव के समय सिद्धू पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे, लेकिन कांग्रेस ने यह चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर लड़ा था। इसे लेकर सिद्धू और चन्नी के बीच मतभेद भी सामने आए थे। चुनाव में चन्नी दो सीटों से मैदान में उतरे, लेकिन दोनों ही सीटों से हार गए।

वहीं सिद्धू ने अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, जहां वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवनजोत कौर मैदान में थीं। इस सीट पर जीवनजोत कौर ने जीत दर्ज की। वहीं पंजाब में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष पद से सिद्धू से इस्तीफा ले लिया था। बाद में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप दी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.