विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब पुलिस ने पांच किलो हेरोइन और 12 लाख की ड्रग मनी के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, सीमा पार से आया था नशा

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 29 Jan 2023 11:31 PM (GMT+05:30)

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से नशा तस्करी के एक और नैटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच किलो हेरोइन और 12.15 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी है।

पंजाब पुलिस ने पांच किलो हेरोइन और 12 लाख की ड्रग मनी के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।
पंजाब पुलिस ने पांच किलो हेरोइन और 12 लाख की ड्रग मनी के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

चंडीगढ़, ऑनलाइन डेस्क। पंजाब पुलिस ने सरहद पार से नशा तस्करी के एक और नैटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच किलो हेरोइन और 12.15 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी है। गिरफ्तार नशा तस्कर की पहचान रशपाल सिंह उर्फ पाला निवासी गाँव कक्कड़ जिला लोपोके के रूप में हुई है। मालूम हो कि यह कार्यवाही पंजाब पुलिस द्वारा गुरदासपुर के गाँव थम्मन से 10 किलोग्राम हेरोइन समेत दो नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके सरहद पार से नसा तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किए जाने से एक महीने बाद सामने आई है।

ऑपरेशन चलाकर तस्कर को किया गया गिरफ्तार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमन्द जानकारी के आधार पर काउन्टर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर की पुलिस टीमों ने अमृतसर के लोपोके गाँव के नजदीक एक विशेष ऑपरेशन चलाया और नशा तस्कर को सफलतापूर्वक काबू कर लिया, जब वह किसी अन्य पार्टी से पैसे मिलने के उपरांत खरीददार को नशे की खेप पहुँचाने जा रहा था। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि नशे की यह खेप पाकिस्तान आधारित तस्करों द्वारा ड्रोन के द्वारा भेजी गई थी।

एफआईआर दर्ज

ए.आई.जी. सीआई अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि मुलजिम रशपाल उर्फ पाला एक बदनाम नशा तस्कर है। उन्होंने कहा कि खेप प्राप्त करने वाले और नशे के लिए पैसों का भुगतान करने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए अगली जांच जारी है। मालूम हो कि इस मामले में संबंधी थाना एसएसओसी अमृतसर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराएं 21 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें-

पांच साल में मेडिकल डिवाइस आयात दोगुना, लेकिन चीन से आयात तीन गुना बढ़ा; इंपोर्ट पर निर्भरता 80% से अधिक

Fact Check : यूके के नेता के साथ खड़े राहुल गांधी की तस्वीर को BBC की डॉक्युमेंट्री से जोड़कर किया जा रहा शेयर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।