विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री की बड़ी पहल, इजराइल-ईरान युद्ध के बीच फंसे पंजाबियों के लिए केंद्र से हस्तक्षेप की मांग

Published: Mon, 02 Mar 2026 12:12 PM (GMT+05:30)

पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने इजराइल-ईरान युद्ध के कारण मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

पंजाब सरकार ने पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की (फाइल फोटो)

पंजाब सरकार ने पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। एनआरआइ मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने युद्ध के कारण मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

केंद्रीय विदेश मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध की स्थिति के मद्देनजर वहां फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के संबंध में तत्काल बैठक करने का आग्रह किया।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मध्य पूर्व में उत्पन्न यह तनाव हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। स्थिति की नाजुकता को देखते हुए उन्होंने कहा कि वहां फंसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनकी सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने चल रहे युद्ध के कारण यूनाइटेड अरब एमिरेट्स के विभिन्न हवाई अड्डों पर फंसे पंजाब के पर्यटकों और निवासियों से टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने इस गंभीर संकट की घड़ी में उन्हें आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार और मध्य पूर्व में स्थित भारतीय दूतावासों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।