विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में निवेश करेंगे पंजाब के उद्योगपति, कारोबार को मिलेगा बढ़ावा; चंडीगढ़ में हुए सम्मेलन में मिला न्योता

Published: Sat, 28 Nov 2026 12:13 PM (IST)

चंडीगढ़ में 'बिहार बिजनेस कनेक्ट' सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें पंजाब के उद्योगपतियों ने बिहार में निवेश और कारोबार विस्तार की इच्छा जताई। बिहार सरकार ने अपनी निवेश अनुकूल नीतियों और औद्योगिक संभावनाओं से उन्हें अवगत कराया।

चंडीगढ़ में ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ सम्मेलन हुआ।

चंडीगढ़ में ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ सम्मेलन हुआ।

HighLights

  1. पंजाब के उद्योगपति कारोबार का विस्तार करेंगे।

  2. चंडीगढ़ में 'बिहार बिजनेस कनेक्ट' सम्मेलन हुआ।

  3. बिहार सरकार ने निवेश अनुकूल नीतियां प्रस्तुत कीं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब के उद्योगपति अब बिहार में निवेश करेंगे और अपने कारोबार का विस्तार करेंगे। बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और दूसरे राज्यों के उद्यमियों को वहां कारोबार विस्तार के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से चंडीगढ़ में ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ सम्मेलन आयोजित किया गया।

इसमें पंजाब के कई बड़े उद्योगपतियों और कारोबारियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में बिहार सरकार ने राज्य की निवेश अनुकूल नीतियों, औद्योगिक आधारभूत ढांचे और विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने की संभावनाओं से उद्योगपतियों को अवगत कराया। साथ ही बिहार में निवेश और कारोबारी साझेदारी को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

सम्मेलन में बिहार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, बिहार राज्य औद्योगिक निवेश एवं आधारभूत संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक सुब्रत कुमार सेन, उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता और खाद्य प्रसंस्करण निदेशक प्रद्युम्न यादव सहित बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।