Move to Jagran APP

इस बड़े मुद्दे पर मिले कैप्टन व मनोहर लाल, 25 को बैठक पर सहमति, मिलकर छेड़ेंगे अभियान

पंजाब व हरियाणा नशे के खिलाफ लड़ाई मिलकर लड़ेंगे। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शुक्रवार को बैठक कर नशे के खिलाफ लड़ाई में और अधिक समन्वय पर चर्चा की।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 02:30 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2019 08:53 AM (IST)
इस बड़े मुद्दे पर मिले कैप्टन व मनोहर लाल, 25 को बैठक पर सहमति, मिलकर छेड़ेंगे अभियान
इस बड़े मुद्दे पर मिले कैप्टन व मनोहर लाल, 25 को बैठक पर सहमति, मिलकर छेड़ेंगे अभियान

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब व हरियाणा नशे के खिलाफ लड़ाई मिलकर लड़ेंगे। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शुक्रवार को बैठक कर नशे के खिलाफ लड़ाई में और अधिक समन्वय पर चर्चा की। साथ ही 25 जुलाई को सभी उत्तरी राज्यों की अंतर-राज्यीय बैठक आयोजित करने पर भी सहमति बनी। बैठक की मेजबानी पंजाब करेगा।यह जानकारी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात के बाद दी। 

loksabha election banner

बैठक में हरियाणा और पंजाब के अलावा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल, दिल्ली के उपराज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक के शामिल होने की उम्मीद है। नशे के खिलाफ पहली बैठक पिछले साल अप्रैल में हुई थी। उत्तरी राज्यों ने तब पंचकूला (हरियाणा) में एक केंद्रीकृत सचिवालय स्थापित करने का फैसला किया था।

इस बैठक में राज्यों ने एक संयुक्त मंच पर नशे के खिलाफ लड़ने के लिए अधिक सक्रिय अभियान पर भी सहमति व्यक्त की थी। जिसमें नशा तस्करों, दर्ज किए गए मामलों और पहचान किए गए या गिरफ्तार किए गए लोगों की सूचनाओं को तेजी से साझा किया गया था। कैप्टन अमरिंदर ने 

मनोहर लाल के साथ बैठक के बाद कहा कि उनकी सरकार नशे के खिलाफ अभियान के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब में न केवल पाकिस्तान से बल्कि देश के भीतर, विशेषकर कश्मीर से भी नशा तस्करी की जा रही थी। उन्होंने ड्रग्स के खिलाफ अपनी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई। इससे पहले, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कैप्टन अमरिंदर का स्वागत किया और उन्हें भगवद्गीता और स्मृति चिन्ह भेंंट किया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.