विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब-हरियाणा विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट; चलाया तलाशी अभियान

Published: Thu, 10 Sep 2026 01:26 PM (IST)

चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट ...और पढ़ें

विधानसभा परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। (सांकेतिक फोटो)

विधानसभा परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. पंजाब-हरियाणा विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

  2. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, तलाशी अभियान चलाया गया।

  3. ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की जांच जारी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित पंजाब एवं हरियाणा विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिलने से वीरवार को सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ ऑपरेशन सेल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया।

टीमों ने विधानसभा परिसर में तलाशी अभियान चलाया। धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल अलर्ट किया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने परिसर के अलग-अलग हिस्सों की जांच की। आसपास के एरिया में हाईअलर्ट जारी किया है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के स्रोत और उसे भेजने वाले की पहचान का पता लगाने में जुटी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के अलावा ऑपरेशन सेल की टीम मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध वस्तुओं की जांच की, जबकि डॉग स्क्वायड की मदद से परिसर में तलाशी ली गई।

पुलिस साइबर स्तर पर भी ई-मेल की जांच कर रही है। धमकी भेजने वाले की पहचान और ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।