विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर दी बड़ी राहत, पेट्रोल 10 व डीजल 5 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 07 Nov 2021 02:31 PM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 08:21 AM (IST)

केंद्र सरकार के बाद अब पंजाब सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर राज्य के लोगों को बड़ी राहत दी है। पंजाब ...और पढ़ें

पंजाब कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।
पंजाब कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कैबिनेट ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा फैसला किया है। केंद्र के बाद राज्य ने भी पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कटौती की है। पंजाब में अब पेट्रोल 10 रुपये और डीजल 5 रुपये सस्ता हो गया है। यह कीमत कल रात से लागू हो गई। राज्य में अब डीजल पर 9.92 फीसद और पेट्रोल पर 13.77 फीसद वैट लगेगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दी।

केंद्र द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमत कम किए जाने के बाद पंजाब सरकार पर भी लगातार विपक्ष दामों में गिरावट का दबाव बना रहा था। राज्य में पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन भी कीमतें कम करने का दबाव बना रही थी। पेट्रो पदार्थों पर वैट कम करने के बढ़े दबाव के बाद आज कैबिनेट में इनके रेट कम करने का फैसला किया गया। इस फैसले की जानकारी खुद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को दी। 

चन्नी के कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है तब से देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बेहताशा वृद्धि हुई है। पिछले 18 महीनों में तो इनके दामों ने रिकार्ड तोड़ा है। इनकी बढ़ती कीमतों के देखते हुए राज्य सरकार ने वैट कम करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से महंगाई पर नियंत्रण कसने में सहायता मिलेगी। चन्नी ने कहा कि केंद्र सरकार ने भी मूल्य कम किया है, लेकिन केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी घटाई है। इसके हिस्सा पंजाब को भी मिलता है। इससे पंजाब को नुकसान होगा। 

चन्नी ने कहा कि उन्होंने खुद घनौली में पेट्रोल पंप चलाया है। उन्होंने आज तक ऐसा नहीं देखा कि राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर इतने रेट घटाया गया हो। चन्नी ने कहा कि सरकार ने यह जनता को दीपावली का तोहफा दिया है। लोगों को और भी तोहफे दिए जाएंगे।इसके अलावा शहरी लोगों को राहत देते हुए एन्हांसमेंट को 15 फीसद से कम कर 7.5 फीसद कर दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।