विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में युवाओं को मुफ्त डेयरी ट्रेनिंग, कोर्स पूरा करने पर मिलेगा 3500 रुपये वजीफा; जानें क्या रहेंगी शर्तें?

Published: Mon, 02 Nov 2026 06:07 PM (IST)

पंजाब सरकार अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार के लिए मुफ्त डेयरी प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। दो सप्ताह का ...और पढ़ें

चतामली स्थित डेयरी प्रशिक्षण केंद्र में दो दिन होगी ट्रेनिंग। (एआई जनरेटेड फोटो)

चतामली स्थित डेयरी प्रशिक्षण केंद्र में दो दिन होगी ट्रेनिंग। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. चतामली डेयरी प्रशिक्षण केंद्र में चलेगा प्रशिक्षण।

  2. पांचवीं पास कर सकेंगे आवेदन, उम्र 55 साल तक। 

  3. डेयरी व्यवसाय स्वरोजगार का बेहतर माध्यम।

जागरण संवाददात, मोहाली। युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार की ओर से मुफ्त डेयरी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना के तहत दो सप्ताह मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स पूरा करने पर 3500 रुपये वजीफा भी दिया जाएगा।

मोहाली डेयरी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हरवंत सिंह ने बताया कि दो सप्ताह का प्रशिक्षण चतामली स्थित डेयरी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया जाएगा। आवेदक की उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसका कम से कम पांचवीं पास होना जरूरी है।

हरवंत सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में खेती में फसली विविधता लाने के साथ-साथ आमदनी के नए स्रोत विकसित करना जरूरी है। डेयरी व्यवसाय युवाओं के लिए स्वरोजगार का बेहतर माध्यम बन सकता है।

प्रशिक्षण हासिल कर युवा डेयरी से जुड़ी तकनीकी जानकारी प्राप्त करने के साथ विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपना कारोबार व्यावसायिक स्तर पर शुरू कर सकते हैं। आवेदक का अनुसूचित जाति से संबंधित होना अनिवार्य है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।