विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Flood: 24 घंटे में बाढ़ से 88 गांव और हुए प्रभावित, मृतकों की संख्या में भी इजाफा

Published: Thu, 11 Sep 2025 02:00 AM (IST)

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि पंजाब में बाढ़ से 22 जिलों के 2185 गांव और 388466 लोग ...और पढ़ें

24 घंटे में बाढ़ से 88 गांव और हुए प्रभावित, एक की हुई मौत
24 घंटे में बाढ़ से 88 गांव और हुए प्रभावित, एक की हुई मौत

HighLights

  1. 88 और गांव बाढ़ से प्रभावित |
  2. मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 53 |
  3. 23,297 लोगों को बचाया गया |

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि बाढ़ के दौरान पिछले 24 घंटों में प्रदेश में और 88 गांव, 374 व्यक्ति तथा 55 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार अब तक प्रदेश के 22 जिलों में प्रभावित गांवों की कुल संख्या 2185 और प्रभावित व्यक्तियों की संख्या 3,88,466 तक पहुंच गई है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान फिरोजपुर में एक और व्यक्ति की जान चली गई है, जिससे 15 जिलों में कुल मृतकों की संख्या 53 हो गई है। उन्होंने बताया कि पठानकोट में तीन व्यक्ति अभी भी लापता हैं।

उन्होंने आगे बताया कि इसी अवधि में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 91 और लोगों को बाहर निकाला गया है, जिससे अब तक बचाए गए लोगों की संख्या 23,297 हो गई है। वर्तमान समय में प्रदेश भर में 115 राहत कैंप जारी हैं, जिनमें 4533 लोग बसेरा कर रहे हैं।