500 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, पंजाब का किसान बन गया करोड़पति; जीता 12000000 का इनाम
डेराबस्सी के किसान बलजिंदर सिंह ने 500 रुपये का दीपावली बंपर लॉटरी टिकट खरीदकर 12 करोड़ रुपये का इनाम जीता ...और पढ़ें

12 करोड़ की लाॅटरी जीतने वाले डेराबस्सी के किसान बलजिंदर सिंह।
HighLights
डेराबस्सी के किसान बलजिंदर सिंह ने जीती 12 करोड़ की लॉटरी।
500 रुपये के टिकट ने बदल दी साधारण किसान की जिंदगी।
दीपावली बंपर लॉटरी से परिवार में खुशी की लहर।
संवाद सहयोगी, डेराबस्सी (मोहाली)। दीपावली बंपर लॉटरी ने डेराबस्सी के नजदीकी गांव हुमायूंपुर के साधारण किसान बलजिंदर सिंह की किस्मत बदल दी। 500 रुपये का टिकट खरीदकर 12 करोड़ का इनाम जीता।
45 वर्षीय बलजिंदर सिंह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने दीपावली से पहले हंडेसरा के लॉटरी विक्रेता आशु गर्ग से दीपावली बंपर का 500 रुपये का टिकट खरीदा था। सोमवार रात करीब 11 बजे उन्हें जानकारी मिली कि उनकी टिकट पर 12 करोड़ रुपये का इनाम निकला है।
यह खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। दो बच्चों के पिता बलजिंदर सिंह अब तक साधारण जीवन व्यतीत कर रहे थे। परिवार के नजदीकी लोगों के अनुसार, इनामी राशि का उपयोग कहां और कैसे किया जाएगा, इस संबंध में अभी कोई योजना नहीं बनाई गई है।
इनाम प्राप्त करने के लिए जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के उद्देश्य से बलजिंदर सिंह अपने साथियों के साथ लॉटरी के कार्यालय के लिए रवाना हुए हैं। बलजिंदर सिंह का 12 करोड़ रुपये का बंपर निकलने की खबर हुमायूंपुर सहित आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बनी हुई है।