Move to Jagran APP

Sahibjada Ajit Singh Nagar Election Result 2022 LIVE: मोहाली की तीनों सीटों पर आप का कब्जा, कुलवंत सिंह, अनमोल गगन और कुलजीत रंधावा जीते

LIVE Sahibjada Ajit Singh Nagar Punjab Election Result 2022 News in Hindi मोहाली जिले के तीनों सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। खरड़ सीट से अनमोल गगन मान 38 हजार मतों से जीती हैं। मोहाली से कुलवंत सिंह व डेराबस्सी से कुलजीत जीते हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Thu, 10 Mar 2022 08:10 AM (IST)Updated: Thu, 10 Mar 2022 03:03 PM (IST)
Sahibzada Ajit Singh Nagar Vidhan Sabha Chunav results 2022: मोहाली जिले की तीनों सीटों से जीते आप प्रत्याशी।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Sahibjada Ajit Singh Nagar Election Result 2022 LIVE: मोहाली जिले की तीनों सीटों (खरड़, डेराबस्सी और मोहाली) पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। मोहाली सीट से कुलवंत सिंह, खरड़ सीट से अनमोल गगन मान और डेराबस्सी से कुलजीत रंधावा ने जीत का परचम लहराया है। पूरे जिले में इस समय आप समर्थक जीत के जश्न में डूबे हुए हैं। आप कार्यकर्ताओं ने अपने विजेता उम्मीदवारों को अपनी पलकों पर बिठाया है और जमकर आतिशबाजी हो रही है।

loksabha election banner

बता दें कि सुबह मतगणना शुरू होते ही तीनों हलकों के आप प्रत्याशी लीड बनाए हुए थे और यह लीड उन्हें अंत तक विजेता बनाने में कामयाब रही। सबसे बड़ी जीत खरड़ सीट से आप उम्मीदवार व पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान को मिली है। उन्होंने लगभग 38 हजार मतों से जीत हासिल की है। वहीं, मोहाली से कुलवंत सिंह ने 34 हजार वोटों के अंतर से जीत का ताज पहना है। डेराबस्सी सीट से कुलजीत रंधावा ने साढ़े 21 हजार मतों के मार्जिन से जीत का स्वाद चखा है। रंधावा ने एनके शर्मा को हराया है।

मोहाली की तीनों सीटों पर आम आदमी पार्टी ने क्लीन स्विप किया है। मोहाली सीट से आप उम्मीदवार व मोहाली के पूर्व मेयर कुलवंत सिंह को कुल 77134 वोट मिले हैं। कुलवंत सिंह ने मौजूदा कांग्रेस विधायक बलबीर सिंह सिद्धू को हराया है। बलबीर सिंह सिद्धू को 43037 वोट मिले हैं। भाजपा के संजीव वशिष्ट को 17020 वोट तो वहीं, शिअद प्रत्याशी परमिंदर सोहाना को 9628 वोट मिले हैं। खरड़ सीट से आप प्रत्याशी व पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान को कुल 78067 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर शिअद उम्मीदवार रंजीत सिंह गिल रहे। उन्हें 40349 वोट मिले हैं। वहीं, डेराबस्सी सीट से भी आप उम्मीदवार कुलजीत रंधावा जीत गए हैं। रंधावा को कुल 69870 वोट मिले हैं, जबकि शिअद के मौजूदा विधायक एनके शर्मा को 47678 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार दीप इंदर ढिल्लों को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। ढिल्लों को कुल 48260 पड़े। वहीं भाजपा के संजीव खन्ना को 26903 मत मिले हैं।

वहीं, 12वें राउंड में ही अपनी हार देखते हुए मतदान केंद्र से बाहर आए डेराबस्सी से शिअद उम्मीदवार एनके शर्मा ने कहा कि भाजपा से अलग होना हार का मुख्य कारण है। वहीं, मोहाली से आप उम्मीदवार कुलवंत सिंह वोट काउंटिंग सेंटर से बाहर आए तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी। उन्होंने अपने समर्थकों के लिए विक्ट्री साइन बनाते हुए अपनी जीत का दावा किया है। उस समय कुलवंत सिंह लगभग 30 हजार वोटों के साथ लीड में थे। कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर सिंह सिद्धू को 17वें राउंड तक 38681 वोट मिले थे। 

21वें राउंड की काउंटिंग तक आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अनमोल गगन मान 72337 मतों के साथ पहले नंबर पर थी। दूसरे नंबर पर शिअद के रणजीत सिंह गिल थे, उन्हें 37752 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के विजय शर्मा टिंकू के 23197 वोट रहे और भाजपा उम्मीदवार कमलदीप सैनी को 13934 वोट मिले थे। 20वें राउंड की काउंटिंग तक अनमोल गगन मान 68323 मत मिले थे। रणजीत सिंह को 36500 वोट और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के विजय शर्मा टिंकू को 21908 वोट मिले थे। वहीं, भाजपा उम्मीदवार कमलदीप सैनी को 13057 वोट मिले थे। 17वें राउंड तक अनमोल गगन मान को 57004 वोट मिले थे। रणजीत सिंह गिल को 31973 वोट विजय शर्मा टिंकू को 18818 मत और भाजपा उम्मीदवार कमलदीप सैनी को 10714 वोट मिले थे। 15वें राउंड की काउंटिंग तक अनमोल गगन मान को 49090 वोट। रणजीत सिंह गिल को 29783 वोट। कांग्रेस के विजय शर्मा टिंकू को 16184 वोट और भाजपा उम्मीदवार कमलदीप सैनी को 9491 वोट मिले थे।  हर राउंड में अनमोल गगन मान को एक हजार वोटों की लीड मिल रही है। अभी तक अनमोल गगन और रंजीत गिल के बीच लगभग 25 हजार से ज्यादा मतों का अंतर है।

14वें राउंड की काउंटिंग तक अनमोल गगन मान 45314 मतों के साथ पहले नंबर पर थी। दूसरे नंबर पर शिअद के रणजीत सिंह गिल को 27528 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर विजय शर्मा टिंकू के 15003 वोट थे और भाजपा उम्मीदवार कमलदीप सैनी को 9400 वोट मिले थे। 13वें राउंड में अनमोल गगन मान 42568 मतों के साथ पहले नंबर पर थी। दूसरे नंबर पर शिअद के रणजीत सिंह गिल हैं, उन्हें 25627 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के विजय शर्मा टिंकू के 13415 वोट मिले थे। 12वें राउंड तक अनमोल गगन मान 39565 मतों के साथ पहले नंबर पर थीं। दूसरे नंबर पर शिअद के रणजीत सिंह गिल थे, उन्हें 23887 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के विजय शर्मा टिंकू के 12053 वोट थे। 11वें राउंड की काउंटिंग के बाद आप कैंडिडेट अनमोल गगन मान मतगणना केंद्र से बाहर आईं और उन्होंने अपने समर्थकों के साथ विक्ट्री साइन दिखाते हुए लोगों का आभार जताया। 11वें राउंड के बाद भी अमनोल गगन मान रंजीत गिल से करीब 15 हजार वोटों से आगे चल रही थीं। इसके बाद अनोल गगन मान ने मीडिया से भी बात की।

11वें राउंड में अनमोल गगन मान 36187 मतों के साथ पहले नंबर पर थीं। दूसरे नंबर पर शिअद के रणजीत सिंह गिल हैं, उन्हें 21620 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के विजय शर्मा टिंकू को 10896 वोट और चौथे स्थान पर भाजपा के कमल सैनी को 7228 वोट मिले थे। वहीं, 10वें राउंड की काउंटिंग में अनमोल गगन मान 32659 मतों के साथ पहले नंबर पर थीं। दूसरे नंबर पर शिअद के रणजीत सिंह गिल को 20350 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के विजय शर्मा टिंकू 10138 वोट थे और चौथे स्थान पर भाजपा के कमल सैनी को 6239 वोट मिले थे। आठवें राउंड में अनमोल गगन मान को 25000 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर शिअद के रणजीत सिंह गिल 16146 वोट, तीसरे नंबर पर कांग्रेस के विजय शर्मा टिंकू 8267 वोट और चौथे नंबर पर भाजपा के कमल सैनी को 5405 वोट मिले थे।

सातवें राउंड की काउंटिंग के बाद खरड़ सीट से अनमोल गगन मान 22374 वोटों के साथ पहले स्थान पर थीं। दूसरे नंबर पर शिअद के रणजीत गिल 14170 वोट, कांग्रेस के विजय शर्मा टींकू 7424 वोट और भाजपा के कमल सैनी 4704 वोटों के साथ चौथे नंबर पर थे। छठे राउंड में अनमोल गगन मान 18664 वोटों के साथ पहले नंबर पर थीं। दूसरे नंबर पर शिअद उम्मीदवार रंजीत सिंह गिल को 11951 वोट मिले थे। कांग्रेस के विजय शर्मा टींकू 6360 तीसरे नंबर पर थे। पांचवें राउंड में अनमोल गगन मान को 15618 वोट मिले थे। वहीं दूसरे स्थान पर शिअद उम्मीदवार रंजीत सिंह गिल को 9273 वोट मिले थे। कांग्रेस के विजय टिंकू 5004 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे।

अनमोल गगन मान पहले राउंड से ही सबसे आगे

इससे पहले तीसरे राउंड में अनमोल गगन मान को 9177 वोट मिले थे। शिअद उम्मीदवार रंजीत सिंह गिल 5576 मतों के साथ दूसरे और कांग्रेस के विजय शर्मा टींकू 3046 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे। पहले राउंड में जहां अनमोल गगन मान आगे चल रही थीं दूसरे राउंड में भी उनकी लीड बरकरार है। दूसरे राउंड अनमोल गगन 6528 वोट से पहले नंबर पर है तो वहीं, रंजीत गिल 3968 वोट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। दोनों के बीच 2500 से ज्यादा मतों का अंतर था।

मोहाली सीट, 17वें राउंड तक कुलवंत सिंह को 21 हजार वोटों की लीड

मोहाली सीट पर 17वें राउंड की काउंटिग तक आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलवंत सिंह 68322 वोटों के साथ सबसे आगे थे। वहीं, कांग्रेस के बलबीर सिंह सिद्धू 38681 वोट, तीसरे नंबर पर भाजपा के संजीव वशिष्ट को 14701 वोट और शिअद के परमिंदर सोहाना को अब तक 8828 वोट मिले थे। 13वें राउंड तक आप उम्मीदवार कुलवंत सिंह को 53078 वोट मिले थे। कांग्रेस के बलबीर सिंह सिद्धू को 31704 वोट, भाजपा के संजीव वशिष्ट को 10991 वोट और शिअद के परमिंदर सोहाना को 7632 वोट मिले थे। 12वें राउंड में कुलवंत सिंह को 49828 वोट मिले थे। बलबीर सिंह सिद्धू को 29541 वोट, भाजपा के संजीव वशिष्ट को 10031 वोट और शिअद के परमिंदर सोहाना को 7377 वोट मिले थे। 11वें राउंड तक कुलवंत सिंह 46264 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। बलबीर सिंह सिद्धू को 27323 वोट, संजीव वशिष्ट को 9033 वोट और शिअद के परमिंदर सोहाना को  7008 वोट मिले थे। 10वें राउंड की काउंटिग तक कुलवंत सिंह के 42713 वोट, कांग्रेस के बलबीर सिंह सिद्धू के 25170 वोट, भाजपा के संजीव वशिष्ट के 8064 वोट और शिअद के परमिंदर सोहाना को 6674 वोट मिले थे। नौवें राउंड में कुलवंत सिंह को 39049 वोट मिले थे। बलबीर सिंह सिद्धू को 22589 वोट, भाजपा के संजीव वशिष्ट को 6483 और शिअद उम्मीदवार परमिंदर सोहाना को 6272 मिले थे। सातवें राउंड तक कुलवंत सिंह को 29109 वोट मिले थे और वह शुरू से ही पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, कांग्रेस के बलबीर सिंह सिद्धू 17253 वोट और भाजपा के संजीव वशिष्ट को 5356 वोट और शिअद के परमिंदर सोहाना को अब तक 5143 वोट मिले थे। पांचवें राउंड में भी आप के कुलवंत सिंह को 19901 वोटों के साथ सबसे आगे थे। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के बलबीर सिद्धू को 11771 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर भाजपा के वशिष्ट को 5441 वोट और अकाली उम्मीदवार परमिंदर सोहाना 3996 वोटों के साथ चौथे स्थान पर थे। चौथे राउंड में भी आम आदमी पार्टी के कुलवंत सिंह 15521 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के बलबीर सिंह सिद्धू को 9481 वोट मिले थे। वहीं, तीसरे नंबर पर भाजपा के वशिष्ट को 4616 वोट मिले थे। शिअद के परमिंदर सोहाना को 3412 वोट मिले थे। दूसरे राउंड में भी आप उम्मीदवार कुलवंत 7496 वोटों के साथ पहले स्थान पर काबिज थे। वहीं, बलबीर सिद्धू 5174 मतों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए थे। पहले राउंड की काउंटिंग में भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलवंत सिंह आगे चल रहे थे। पहले राउंड में कुलवंत सिंह को 3479 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार व मौजूदा मोहाली विधायक बलबीर सिंह सिद्धू 2624 मतों के साथ दूसरे नंबर पर थे।

डेराबस्सी सीट, 14वें राउंड तक आप कैंडिडेट कुलजीत रंधावा को करीब साढ़े 12 हजार वोटों की लीड

डेराबस्सी सीट की 14वें राउंड की काउंटिंग में आप उम्मीदवार कुलजीत रंधावा 40785 मतों के साथ पहले नंबर पर काबिज थे। दूसरे स्थान पर शिअद के एनके शर्मा 28104 वोट, कांग्रेस के दीपइंदर ढिल्लों को 27007 वोट मिले थे। चौथे नंबर पर भाजपा के संजीव खन्ना थे। उन्हें अब तक 20194 वोट मिले थे। 11वें राउंड में आप उम्मीदवार कुलजीत रंधावा को 30696 मिले थे। दूसरे स्थान पर शिअद के एनके शर्मा को 21870 वोट, कांग्रेस के दीपइंदर ढिल्लों को 21523 वोट मिले हैं। भाजपा के संजीव खन्ना को 16285 वोट मिले थे। राउंड- 10 तक कुलजीत रंधावा को 26651 मत मिले थे। शिअद के एनके शर्मा को 19653 वोट, कांग्रेस के दीपइंदर ढिल्लों को 19495 वोट मिले थे। वहीं, भाजपा के संजीव खन्ना को 15682 वोट मिले थे। राउंड- 8 तक कुलजीत रंधावा को 20927 मत मिले थे। कांग्रेस के दीपइंदर ढिल्लों को 16531 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर शिअद के एनके शर्मा 15112 वोट और चौथे नंबर पर भाजपा के संजीव खन्ना को 12407 वोट मिले थे। छठे राउंड कुलजीत रंधावा 15212 मत मिले थे। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के दीपइंदर ढिल्लों को 12578 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर शिअद के एनके शर्मा को 11745 वोट और चौथे नंबर पर भाजपा के संजीव खन्ना हैं। उन्हें  8961 वोट मिले थे। 5वें राउंड में कुलजीत रंधावा को 12839 वोट, दीप इंदर ढिल्लों को 10661, एनके शर्मा को 10178 और भाजपा के संजीव खन्ना को 6732 वोट मिले थे। चौधे राउंड की काउंटिंग में आप उम्मीदवार कुलजीत रंधावा को 10822 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के दीपइंदर ढिल्लों को 8702 वोट और तीसरे स्थान पर शिअद नेता एनके शर्मा को 8310 मत मिले थे। भाजपा के संजीव खन्ना 5082 वोटों के साथ चौथे स्थान पर थें। तीसरे राउंड में भी आप उम्मीदवार कुलजीत रंधावा 8799 वोटों के साथ पहले स्थान पर थे। वहीं, कांग्रेस के दीपइंदर सिंह ढिल्लों 6761 मतों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। इससे पहले शिअद के एनके शर्मा दूसरे नंबर पर थे लेकिन तीसरे राउंड में वह 6497 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए थे। भाजपा के संजीव खन्ना को 3028 वोट मिले थे। दूसरे राउंड में आप उम्मीदवार रंधावा 6603 मतों के साथ पहले नंबर पर थे। वहीं, एनके शर्मा 4478 के साथ दूसरे स्थान पर थे। दोनों प्रत्याशियों के बीच मतों का फासला बढ़ता जा रहा है। पहले राउंड में भी आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलजीत रंधावा सबसे आगे चल रहे थे। रंधावा को पहले राउंड में 3792 मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर शिअद उम्मीदवार व डेराबस्सी के मौजूदा विधायक एनके शर्मा 2407 वोट और कांग्रेस के प्रत्याशी दीपइंदर सिंह ढिल्लों 2303 के साथ तीसरे नंबर पर थे।

मोहाली जिले में दो मतगणना केंद्र

बता दें कि मोहाली जिले के तीनों विधानसभा सीटों के लिए दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। पहला वोट काउंटिंग सेंटर मोहाली के सेक्टर-78 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बनाया गया है, जहां सिर्फ मोहाली सीट की काउंटिंग हुई है। वहीं, दूसरा मतगणना केंद्र रतन प्रोफेशनल कॉलेज सोहना में बनाया गया है, जहां खरड़ और डेराबस्सी हलके की मतगणना हुई। उम्मीदवार और उनके एजेंट मतगणना केंद्रों में सुबह ही पहुंच चुके हैं। मतगणना केंद्रों के बाहर नेताओं के समर्थकों का तांता लग गया है। बता दें कि मोहाली जिले की तीनों सीटों से कुल 40 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, खरड़ सीट से सबसे ज्यादा 17 प्रत्याशी हैं। जिनके भाग्य का फैसला कुछ देर में होने वाला है।

वोट काउंटिंग सेंटर पर पुलिस मुस्तैद, दो-दो एसपी तैनात

वहीं, मतगणना के लिए मोहाली पुलिस ने पूरे बंदोबस्त कर लिए गए हैं। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि काउंटिंग सेंटरों पर दो-दो एसपी तैनात किए हैं और बाहरी एरिया पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। वहीं, मीडिया कर्मी भी सिर्फ उस हलके के काउंटिंग सेंटर पर दाखिल हो सकेंगे, जहां उसके इलेक्शन कमीशन के जारी कार्ड पर हलके का नाम लिखा हुआ होगा। इसके अलावा काउंटिंग सेंटर के एक किलोमीटर के घेरे में सिर्फ पैदल जाने की इजाजत होगी। काउंटिंग सेंटर के अंदर पेन, पेंसिल लेकर जाने पर पाबंदी है। इसी तरह किसी प्रकार की तीखी या नुकीली चीज भी काउंटिंग सेंटर पर नहीं लाई जा सकती। मीडिया को ड्रोन के साथ वीडियोग्राफी पर भी पाबंदी लगाई गई है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने काउंटिंग सेंटरों के 500 मीटर व 300 मीटर के घेरे में बैरिकेड लगाए गए हैं, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.