Move to Jagran APP

मोहाली में कांग्रेस की जीत का असर दिखेगा चंडीगढ़ में

- मोहाली नगर निगम चुनाव के परिणाम ने मायूस किया भाजपा और आप नेताओं को - इस समय चंडीगढ़ कांग्रेस की हालत है पतली लेकिन पार्टी का बढ़ा है उत्साह - इस साल के अंत में होने हैं चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 09:42 PM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 09:42 PM (IST)
मोहाली में कांग्रेस की जीत का असर दिखेगा चंडीगढ़ में
मोहाली में कांग्रेस की जीत का असर दिखेगा चंडीगढ़ में

राजेश ढल्ल चंडीगढ़

loksabha election banner

पंजाब सहित मोहाली नगर निगम कांग्रेस की प्रचंड जीत से लंबे समय से खुशी का इंतजार कर रहे चंडीगढ़ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ा है क्योंकि बेशक चंडीगढ़ कांग्रेस ने काफी प्रदर्शन और कार्यक्रम किए लेकिन कांग्रेस को पिछले पांच साल में कोई ज्यादा सफलता नहीं मिली जिस कारण सगठन भी कमजोर होता रहा।ऐसे में कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि पंजाब और मोहाली में कांग्रेस की जीत का असर चंडीगढ़ पर भी पड़ेगा।शहर की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा।कांग्रेस का मानना है कि मोहाली नगर निगम चुनाव में 37 सीटे जीतने का असर इस साल के अंत में होने वाले नगर निगम चुनाव में भी देखने को मिलेगा। इस समय चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा का कब्जा है और कांग्रेस के सिर्फ पांच ही पार्षद है। हाल ही में हाईकमान ने चंडीगढ़ कांग्रेस का अध्यक्ष बदला है। 26 में से 20 सीट जीती थी भाजपा ने

मोहाली नगर निगम चुनाव के आए परिणाम से भाजपा और आप के नेता मायूस हुए हैं क्योंकि चंडीगढ़ भाजपा के कई नेता और पार्षद हर दिन मोहाली नगर निगम चुनाव प्रचार में जाते थे। भाजपा के नेता इसे पूरी तरह से किसान आंदोलन का असर मान रहे हैं।वहीं चंडीगढ़ की आप ईकाई का मानना है कि शहर के मुद्दें अलग है और इन चुनावों का असर चंडीगढ़ पर नहीं पड़ेगा।भाजपा का भी मानना है कि चंडीगढ़ में उनका सगठन कांग्रेस और आप के मुकाबले काफी मजबूत है।सांसद के साथ केंद्र में भाजपा की सरकार होने का असर भी चंडीगढ़ पर पडेगा और फिर से नगर निगम पर भाजपा का कब्जा होगा।मालूम हो कि साल 2016 में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 26 में से 20 सीट पर जीती थी।जबकि मोहाली के आए परिणाम से चंडीगढ़ शिअद को भी झटका लगा है क्योंकि वह भी अब भाजपा से अलग होकर अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं।इस साल दिसंबर माह में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 35 वार्ड पर चुनाव होंगे।चंडीगढ़ कांग्रेस की ओर से कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला और भूपेंद्र सिंह बढ़हेड़ी भी मोहाली में हर दिन प्रचार के लिए जाते थे। इस साल के दिसंबर माह में होने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा, आप और अकाली दल का हाल पंजाब जैसा ही होगा।इस समय शहर में भाजपा शासित नगर निगम ने लोगों पर टैक्स लगाने के अलावा कुछ नहीं किया है।मोहाली नगर निगम चुनाव जैसा ही चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का परिणाम आएगा।

- सुभाष चावला, अध्यक्ष, कांग्रेस चंडीगढ़ में लोगों के मुद्दें उठाने में आम आदमी पार्टी सबसे आगे रही है।शहर में भाजपा से लोगों का मोह भंग हो गया है।विपक्ष की भूमिका निभाने में कांग्रेस पूरी तरह से फेल रही है।असल आप ही विपक्ष की भूमिका निभा रही है।हर दिन नए लोग आप में शामिल हो रहे हैं।

- नीतिन गोयल, मुख्य प्रवक्ता, आप इस साल होने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा पिछले चुनाव से भी ज्यादा सीटें जीतेगी।उनकी पार्टी का सगठन सबसे ज्यादा मजबूत है।पिछले पांच साल में शहर का भरपूर विकास हुआ है। कांग्रेस कार्यकाल में सिर्फ शहरवासियों की समस्याएं बढ़ी है ऐसे में जो कांग्रेस के नेता सपना देख रहे हैं वह उनका पूरा होने वाला नहीं है।

- रविकांत शर्मा, मेयर नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.