एक्शन में पंजाब कांग्रेस, बरिंदर ढिल्लों को जारी किया कारण बताओ नोटिस; 3 दिन में देना होगा जवाब
पंजाब कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के मामले में बरिंदर सिंह ढिल्लों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर चंडीगढ़ ...और पढ़ें
-1793721638890_m.webp)
पंजाब कांग्रेस में अनुशासनहीनता के मामले में बरिंदर सिंह ढिल्लों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
HighLights
पंजाब कांग्रेस ने बरिंदर ढिल्लों को नोटिस जारी किया
दुर्व्यवहार और गाली-गलौज का आरोप लगा है
तीन दिन में जवाब देने को कहा गया
डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में अनुशासनहीनता के मामले में पार्टी ने सख्त रुख अपनाते हुए बरिंदर सिंह ढिल्लों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उन पर चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में रणजीत सिंह तारखानमाजरा के साथ दुर्व्यवहार करने और गाली-गलौज करने का आरोप है। पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हेनरी ने यह नोटिस जारी करते हुए ढिल्लों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
दरअसल, कुछ दिन पहले पंजाब कांग्रेस भवन में दोनों नेताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंचने की नौबत आ गई। विवाद के बाद मामला पुलिस थाने तक भी पहुंच गया था।
इस घटनाक्रम से पार्टी की अंदरूनी अनुशासन व्यवस्था और नेताओं के आपसी तालमेल पर सवाल उठने लगे थे। अब पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बरिंदर सिंह ढिल्लों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। तीन दिन में जवाब मांगे जाने के बाद अब सबकी नजरें ढिल्लों के जवाब और पार्टी की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।