विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में लागू होगी 'मुख्यमंत्री सेहत योजना', हर परिवार को मिलेगा 10 लाख तक का मुफ्त इलाज

Published: Fri, 09 Jan 2026 08:16 PM (IST)

पंजाब सरकार जनवरी 2026 से 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' लागू करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे मंजूरी दी है। इस योजना ...और पढ़ें

पंजाब में हर परिवार को मिलेगा 10 लाख का मुफ्त इलाज

पंजाब में हर परिवार को मिलेगा 10 लाख का मुफ्त इलाज

HighLights

  1. जनवरी 2026 से मुख्यमंत्री सेहत योजना लागू होगी।

  2. प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

  3. सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी और आम नागरिक लाभान्वित होंगे।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। नए साल की शुरुआत से पहले पंजाब सरकार ने राज्य के करीब तीन करोड़ नागरिकों को सेहत की ऐतिहासिक सौगात दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जनवरी 2026 से मुख्यमंत्री सेहत योजना लागू करने की मंजूरी देकर स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा और दूरगामी कदम उठाया है। इस योजना के तहत पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त और नकद-रहित इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

इस योजना के तहत राज्य में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। पहले जहां एक परिवार को 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा मिलती थी, वहीं अब इस सीमा को दोगुना कर दिया गया है। खास बात यह है कि इस योजना का लाभ सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी और आम नागरिक, सभी बिना किसी आय सीमा के उठा सकेंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाएं अब किसी वर्ग या आय तक सीमित न रहकर हर पंजाबी की पहुंच में होंगी।

मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत पंजाब और न्यू चंडीगढ़ के सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में गंभीर बीमारियों, बड़ी सर्जरी, आईसीयू, क्रिटिकल केयर, जांच, दवाइयों और भर्ती से पहले व बाद के सभी खर्च कवर किए जाएंगे। नकद-रहित और कागज-रहित प्रक्रिया से मरीजों और उनके परिवारों को इलाज के दौरान आर्थिक व मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।

इस योजना का सबसे बड़ा सकारात्मक प्रभाव ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में देखने को मिलेगा, जहां अब महंगे इलाज के डर से कोई भी मरीज इलाज टालने को मजबूर नहीं होगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से तेज शिकायत निवारण और त्वरित सहायता व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाओं को और पारदर्शी व प्रभावी बनाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का यह निर्णय न केवल स्वास्थ्य खर्च के बोझ को कम करेगा, बल्कि स्वस्थ पंजाब-समृद्ध पंजाब की नींव भी मजबूत करेगा। नए साल में शुरू होने जा रही यह योजना पंजाब के स्वास्थ्य तंत्र में विश्वास, सुरक्षा और समानता का नया अध्याय लिखने जा रही है।