यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Cabinet: एक अप्रैल से नहीं बढ़ेगी स्टांप ड्यूटी, फसल नुकसान होने पर किसानों को मिलेगा 15 हजार का मुआवजा
पंजाब कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई। कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया ...और पढ़ें

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता । पंजाब कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई। कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि एक अप्रैल से स्टांप ड्यूटी नहीं बढ़ेगी। बता दें कि पंजाब सरकार ने स्टांप ड्यूटी दो फीसदी कम कर दी थी। इसी को लेकर सरकार ने यह सुविधा 30 अप्रैल तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। सरकार को इस सुविधा से राजस्व में वृद्धि मिली है।
वहीं कैबिनेट में यह भी फैसला लिया गया कि बेमौसम बरसात के कारण जिन किसानों की फसल का नुकसान हुआ है, उनको भी 15 हजार रुपयों का मुआवजा दिया जाएगा।
