Move to Jagran APP

बिहार में जीत के बाद पंजाब भाजपा का मनोबल हाई, दीवाली पर 'बड़ा बम' फोड़ने की तैयारी

बिहार में भाजपा की जीत का पंजाब में भी असर दिखाई दे रहा है। बिहार में पार्टी की कामयाबी से पंजाब भाजपा के नेता काफी उत्‍साहित हैं और उनका मनबोल काफी बढ़ गया है। भाजपा दीवाली पर पंजाब में बड़ा बम फोड़ने की तैयारी में है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 05:04 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 05:04 PM (IST)
बिहार में जीत के बाद पंजाब भाजपा का मनोबल हाई, दीवाली पर 'बड़ा बम' फोड़ने की तैयारी
चंडीगढ़़ में पंजाब प्रदेश भाजपा कार्यालय पर बिहार की जीत पर जश्‍न मनाते कार्यकर्ता।

चंडीगढ़, [कैलाश नाथ]। बिहार में राजग को विधानसभा चुनाव में मिली जीत का असर पंजाब पर भी पड़ेेगा। जीत का असर पंजाब भाजपा पर भी दिखाई दे रहा है और पार्टी का मनोबल और जोश हाई (high) है। इन सबके बीच भाजपा दीवाली पर पंजाब की सियासत में बड़ा बम फोड़ने की तैयारी में है। कृषि सुधार बिलों को लेकर किसान संगठनों के विरोध प्रदर्शन का सामना कर रही भाजपा को बिहार में मिली जीत के बाद आक्सीजन मिला है। दीवाली से ठीक एक दिन पहले 13 नवंबर को किसान संगठनों की वार्ता से भाजपा को काफी उम्‍मीद है।

loksabha election banner

भाजपा का कहना है, बिहार और मध्य प्रदेश के किसानों ने कृषि बिलों को समझ लिया और भाजपा को जिता दिया। पंजाब के किसान भी जल्द ही मान जाएंगे। अहम बात यह है कि बिहार चुनाव व उप चुनावों में मिली भारी जीत के बाद भाजपा के मुख्यालय में नारा लगने लगा है, पंजाब की धरती कर रही पुकार, अबकी बार मोदी सरकार।

अकाली दल जला रही है फुलझड़ी, भाजपा राज्‍य की सियासत में बम फोड़ने की तैयारी में जुटी

पंजाब भाजपा जहां शुक्रवार को किसान संगठनों के साथ दिल्ली में होने वाली बैठक को लेकर खासी आशान्वित है तो वहीं, अकाली दल द्वारा भाजपा नेताओं को लगातार तोड़ने को लेकर भी सचेत है। भाजपा के महा सचिव सुभाष शर्मा कहते है, अकाली दल फुलझड़ी जला रही है। थोड़ा इंतजार करे। हम बम फोड़ेंगे। अकाली दल के विधायक से लेकर पूर्व मंत्री तक भाजपा के खेमे में खड़े नजर आएंगे। 

भाजपा नेता बोले- बिहार और मध्यप्रदेश के किसानों ने समझ लिया, पंजाब के किसान भी मान जाएंगे

उनका कहना है, अकाली दल ने भाजपा से नाता तोड़ा लेकिन अब हमने अपने दरवाजे उनके लिए बंद कर दिए है। भाजपा अब पंजाब की 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा के मुख्य कार्यालय का माहौल बुधवार को बदला हुआ था। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पटाखा चलाने पर लगाए गए प्रतिबंद्ध के बावजूद पटाखे चलाए जा रहे थे। लड्डू बांटे जा रहे थे और नारे लगाए जा रहे थे बिहार के बाद अब पंजाब की बारी।

भाजपा नेता सुभाष शर्मा से जब पूछा गया क्या बगैर किसानों के पंजाब में भाजपा सरकार बनाने का सपना देख सकती है तो उन्होंने कहा, किसानों के बगैर यह नहीं हो सकता है। लेकिन, जल्द ही किसानों के सामने यह बात आ जाएगी की कृषि कानून उनके खिलाफ नहीं हैं। दूसरी राजनीतिक पार्टियों ने उन्हें गुमराह किया है। बिहार में भी किसान है और मध्य प्रदेश में भी। वहां के किसानों को यह बात समझ में आ गई। तभी भाजपा को इतनी भारी जीत हासिल हुई है। पंजाब के किसानों को भी यह समझ आ जाएगा। विरोधी पार्टियों द्वारा डाले जा रहे भ्रम के पर्दा हटने के बाद ही किसानों के सामने तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.