Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में BJP की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित; जाखड़ ने नए-पुराने में बनाया संतुलन, इन नेताओं पर जताया भरोसा

    By Inderpreet Singh Edited By: Rajat Mourya
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 04:32 PM (IST)

    पंजाब BJP की कार्यकारिणी घोषित हो गई है। बीजेपी के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ की नई टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। सुनील जाखड़ ने कांग्रेस से आए नेताओं की बजाए बीजेपी के पुराने नेताओं पर अधिक भरोसा जताया है। जाखड़ ने सबसे बड़ा दांव महिला मोर्चा पर खेला है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटी जय इंदर कौर को महिला मोर्चा का प्रधान बनाया गया है।

    Hero Image
    पंजाब में बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित; जाखड़ ने नए-पुराने में बनाया संतुलन (फाइल फोटो)

    चंडीगढ़, कैलाश नाथ। Punjab BJP State Executive पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। जाखड़ ने प्रदेश कार्यकारिणी में नए और पुराने नेताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। वहीं, पहले की कमेटी में कांग्रेस छोड़ कर आए नेताओं के वर्चस्व को भी तोड़ा है। प्रदेश प्रधान ने जहां भाजपा के ही नेताओं पर भरोसा जताया है। वहीं, पूर्व प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा के करीबी नेता रहे जीवन गुप्ता महासचिव पद से हटाकर कोर कमेटी का और राजेश बाघा को महासचिव से उप प्रधान बनाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जाखड़ (Sunil Jakhar) ने सबसे बड़ा दांव महिला मोर्चा पर खेला है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) के बेटी जय इंदर कौर को महिला मोर्चा का प्रधान बनाया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी मीनू सेठी के पास थी। उन्हें प्रदेश सचिव का पद दिया गया है। पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा की टीम में वाइस प्रेसीडेंट रहे राकेश राठौर, दयाल सिंह सोढ़ी और पूर्व नौकरशाह जगमोहन सिंह राजू की पदोन्नति की गई है। तीनों ही नेताओं को महासचिव बनाया गया है।

    जाखड़ ने की संतुलन बनाने की कोशिश

    सुनील जाखड़ ने भाजपा में कांग्रेस के नेताओं के वर्चस्व को तोड़ कर संतुलन बनाने की भी कोशिश की है। प्रदेश उपाध्यक्ष केवल ढिल्लों, राजकुमार वेरका की भूमिका को बदल उन्हें कोर कमेटी का सदस्य बनाया है तो लखविंदर कौर गरचा की छुट्टी कर दी गई है। पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ को महासचिव के पद से हटाकर उप प्रधान बनाया गया है।

    ये भी पढ़ें- Punjab News: पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए लुधियाना पहुंची राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, कहा- 'आज है शुभ दिन'

    इसके अलावा, पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी और पूर्व सीपीएस केडी भंडारी की संगठन में एंट्री हुई है। उन्हें प्रदेश उप प्रधान बनाया गया है। पूर्व आईएएस अधिकारी सुच्चा सिंह लंगाह को एससी मोर्चे की कमान सौंपी गई है। जाखड़ ने पुरानी कमेटी में कोई बड़ा फेरबदल तो नहीं किया लेकिन पार्टी नेताओं के दायित्व में बदलाव किया है।

    महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया

    सुनील जाखड़ ने महिलाओं का पार्टी में प्रतिनिधित्व बढ़ाया है। पूर्व कमेटी में जहां 6 महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया था। उसे बढ़ा कर अब 8 कर दिया गया है। जबकि कांग्रेस से आई लखविंदर कौर गरचा की छुट्टी कर दी गई है।

    नए युवा चेहरे की तलाश

    भाजपा को भारतीय युवा मोर्चा के लिए नए चेहरे की तलाश है। भाजयूमो के प्रदेश प्रधान रहे करनवीर सिंह टोहड़ा को पार्टी ने नया प्रदेश सचिव बनाया है। जिसकी वजह से भाजयूमो प्रधान की सीट खाली हो गई है।

    ये भी पढ़ें- Punjab BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने निमिषा मेहता सहित चार नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित