Move to Jagran APP

Punjab Assembly Special Session: फौजा सिंह सरारी पर पंजाब विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने की बर्खास्तगी की मांग

Punjab Assembly Special Session पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में आज पराली के मुद्दे पर चर्चा होगी। पराली राज्य का ज्वलंत मुद्दा है। हर वर्ष पराली जलने के कारण पंजाब सरकार को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

By JagranEdited By: Kamlesh BhattPublished: Thu, 29 Sep 2022 11:39 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 04:10 PM (IST)
Punjab Assembly Special Session: फौजा सिंह सरारी पर पंजाब विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने की बर्खास्तगी की मांग
Punjab Assembly Special Session: सदन के बाहर नारेबाजी करते कांग्रेस विधायक। जागरण

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab Assembly Special Session: पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। कांग्रेस विधायकों ने कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी की मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस विधायक विरोधस्वरूप चोले पहनकर आए थे। कांग्रेस सरारी के आडियो पर सीएम के बयान की मांग कर रहे थे। हंगामे के बीच स्पीकर ने सदन आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया। 

loksabha election banner

सीएम सदन के अंदर मौजूद नहीं थे। स्पीकर ने कहा कि एक बार सीएम को आने दें। इस पर कांग्रेस विधायक सीटों से उठ गए और वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। स्पीकर ने कहा कि आप मामले पर सीएम को बयान देने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। 

शून्यकाल में यह मुद्दा नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने उठाया। कहा कि फौजा सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए। सदन में मंत्री फौजा सिंह सरारी भी मौजूद हैं। बाजवा ने सरारी की वायरल आडियो पर सीएम भगवंत मान को बयान देने को कहा। 

बाजवा ने कहा कि जिस तरह से स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त किया गया था उसी तरह फौजा सिंह को भी कैबिनेट से निकाला जाए। उनकी आडियो टेप की फोरेंसिक जांच करवाई जाए। विपक्ष के विधायक मुख्यमंत्री के इस मुद्दे पर बयान चाहते हैं। 

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोलने के लिए उठे तो विपक्षी विधायक वैल में आ गए। चीमा ने कहा कि इतने सीनियर विधायक हैं कांग्रेस के, लेकिन इन्हें इतना भी नही पता कि शून्यकाल में उठाए मुद्दे पर सरकार को बयान देने पर मजबूर नहीं किया जा सकता। बाजवा ने कहा कि भ्रष्टाचार का मामला नहीं है, फिरौती का मामला है। कांग्रेस विधायकों के हंगामे के कारण सदन आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। 

आधे घंटे बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो फिर कांग्रेस विधायक आक्रामक हो गए। स्पीकर ने कहा कि जिस तरह विधायकों ने माहौल बनाया है वह पंजाब के लोगों के साथ धोखा है। यह सदन लोगों को अपनी बात रखने के लिए बना है शोर करने के लिए नहीं बना। इसके बाद कांग्रेस विधायक वैल में आकर नारेबाजी करने लगे। 

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सत्ता दल के विधायकों ने सवाल लगाए हैं, लेकिन इनके एक भी विधायक ने सवाल नहीं लगाया। वहीं, आज सदन में पराली के मुद्दे पर चर्चा होगी। 

सदन में मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इनकी सरकार के समय हर महकमे में भ्रष्टाचार होता रहा है। ये लूटकर के खा गए हैं और आज हमें ईमानदारी का पाठ पढ़ा रहे हैं। शून्यकाल मे डा. सुखविंदर सुक्खी को समय नहीं मिलने पर शिअद ने वाकआउट किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.