विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PU के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला; UIET की कर रहा था पढ़ाई

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:37 PM (IST)

पंजाब यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने हॉस्टल नंबर 5 में आत्महत्या कर ली। वह यूआईईटी का छात्र था और उसका शव फंदे से लटका मिला, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आत्महत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और हॉस्टल के बाहर जुटे छात्र। फोटो: उपेंद्र सेन गुप्ता

आत्महत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और हॉस्टल के बाहर जुटे छात्र। फोटो: उपेंद्र सेन गुप्ता

HighLights

  1. यूआईईटी फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रहा था आर्यन।

  2. हॉस्टल नंबर 5 के कमरा नंबर 2/58 में लगाया फंदा।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, साथियों से पूछताछ जारी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के एक छात्र आर्यन ने आत्महत्या कर ली। उसका शव हॉस्टल नंबर 5 के कमरा नंबर 2/58 में पर फंदे पर लटका मिला। वह यूआईईटी फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रहा था। 

यह घटना वीरवार को हुई, जिससे हॉस्टल में रहने वाले छात्रों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र के शव को फंदे से उतारकर अस्पताल में भिजवाया।

इससे पहले भी इस हॉस्टल में एक छात्र फंदा लगा चुका है। यह इस साल की दूसरी ऐसी घटना है। आर्यन मानसिक तनाव में था या किसी और कारण की वजह से ऐसा कदम उठाया, इस मामले में जांच की  जा रही है। पुलिस ने छात्र के साथियों से भी पूछताछ की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।