LPU में उपद्रव के बाद चंडीगढ़ में PU प्रशासन अलर्ट; अफवाह पर ध्यान न दें, संदिग्ध गतिविधि की तुरंत दें सूचना
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुए उपद्रव के बाद चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी का प्रशासन सतर्क हो गया है। एडवाइजरी जारी ...और पढ़ें

पीयू प्रशासन ने विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए जारी की एडवाइजरी। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए एडवाइजरी जारी।
सूचनाओं को सत्यापित किए बिना प्रसारित न करें।
विद्यार्थियों और स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए गए।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से यौन उत्पीड़न के दावों के बाद हुए विरोध-प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं को देखते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन अलर्ट हो गया है।
पीयू प्रशासन ने मंगलवार को विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। परिसर में शांति-सुरक्षा बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।
एडवाइजरी में विद्यार्थियों और स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट सूचना पर भरोसा न करें। इसके साथ ही इंटरनेट मीडिया या अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं को सत्यापित किए बिना आगे प्रसारित करने से बचने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें- LPU में 5 दिन पहले ही रची गई थी बवाल की साजिश, गर्ल्स हॉस्टल से वायरल हुई थी Reddit पर फर्जी पोस्ट
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी से केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। रजिस्ट्रार वाईपी वर्मा ने विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है और कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी समय पर अधिकारियों तक पहुंचाना आवश्यक है।
