विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लालड़ू से पटियाला तक पीआरटीसी बस सेवा फिर से शुरू, चितकारा के छात्रों समेत कई गांवों के लोगों को फायदा

Published: Sat, 14 Nov 2026 06:06 PM (IST)

लालड़ू निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर लालड़ू से पटियाला के लिए बंद पड़ी पीआरटीसी जूनियर ...और पढ़ें

लालड़ू से पटियाला के लिए बस सेवा शुरू। (सांकेतिक फोटो)

लालड़ू से पटियाला के लिए बस सेवा शुरू। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. लालड़ू-पटियाला पीआरटीसी जूनियर बस सेवा दोबारा शुरू।

  2. विधायक कुलजीत रंधावा ने बस को हरी झंडी दिखाई।

  3. छात्रों और दैनिक यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा।

संवाद सहयोगी, लालड़ू (मोहाली)। लालड़ू निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए लालड़ू से पटियाला के लिए बंद पड़ी पीआरटीसी बस सेवा दोबारा शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने बस स्टैंड लालड़ू में नई पीआरटीसी जूनियर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह बस सेवा के दोबारा शुरू होने से रोजाना पटियाला जाने वाले लोगों के साथ-साथ चितकारा यूनिवर्सिटी तथा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

विद्यार्थियों और आम लोगों द्वारा लंबे समय से इस रूट को दोबारा शुरू करने की मांग की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह प्रयास किया गया है।

बस लालड़ू से चलकर लेहली, सूरत, मनौली सहित विभिन्न गांवों से होते हुए बनूड़, चितकारा यूनिवर्सिटी और राजपुरा के रास्ते पटियाला तक जाएगी। इससे रास्ते में पड़ने वाले गांवों के लोगों को भी आवागमन की सुविधा मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।