Move to Jagran APP

पंजाब ने शराब के रेट घटाए, चंडीगढ़ में बढ़ाने की तैयारी

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : नई एक्साइज पॉलिसी में पंजाब सरकार ने सभी तरह की शराब को सस्ता क

By Edited By: Published: Wed, 14 Mar 2018 08:15 PM (IST)Updated: Thu, 15 Mar 2018 11:03 AM (IST)
पंजाब ने शराब के रेट घटाए, चंडीगढ़ में बढ़ाने की तैयारी
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : नई एक्साइज पॉलिसी में पंजाब सरकार ने सभी तरह की शराब को सस्ता कर दिया है। पंजाब की पॉलिसी देखने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन भी अपना पॉलिसी ड्राफ्ट फाइनल कर रहा है, लेकिन चंडीगढ़ में इस बार शराब के रेट बढ़ना तय माना जा रहा है। देसी शराब के साथ अंग्रेजी और बियर के रेट भी 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पंजाब के रेट कम होने के बाद भी चंडीगढ़ से ज्यादा है। अभी भी पंजाब में देसी शराब की बोतल चंडीगढ़ से 40 रुपये तक महंगी है। पंजाब की नई पॉलिसी में देसी शराब की बोतल 30, अंग्रेजी 50 और बियर की बोतल 40 रुपये तक सस्ती होगी। यूटी प्रशासन पंजाब और हरियाणा की पॉलिसी जारी होने का ही इंतजार कर रहा था। अब दोनों राज्यों की पॉलिसी देखने के बाद 20 मार्च तक चंडीगढ़ का पॉलिसी ड्राफ्ट भी जारी हो जाएगा। एक अप्रैल से नई पॉलिसी लागू होनी है। नई पॉलिसी में बढ़ेगी ठेकों की संख्या चंडीगढ़ में 77 शराब के ठेके हैं। पिछले साल मध्य मार्ग और सेक्टर-35-43 रोड पर बने 22 ठेके बंद हो गए थे। अब फिर यह सभी ठेके खुल जाएंगे। ठेके बढ़ने के साथ ही रिजर्व प्राइज भी बढ़ेगा। पिछले साल रिजर्व प्राइज 202 करोड़ रुपये था, लेकिन एक्साइज डिपार्टमेंट ने 207 करोड़ रुपये से अधिक का रेवेन्यू जुटाया था। इस बार रिजर्व प्राइज भी 30 करोड़ तक बढ़ सकता है। वहीं ठेके नीलामी से अलाट होंगे। ड्रा के जरिए ठेके इस बार भी अलॉट नहीं होंगे, जबकि शराब ठेकेदार ड्रा से ठेके अलॉट करने की मांग कर रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.