विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

President in Chandigarh: PEC दीक्षा समारोह में राष्‍ट्रपति, बोलीं- रोजगार तलाशने नहीं रोजगार देने वाले बनिए

By Jagran NewsEdited By: Ankesh Thakur
Published: Sun, 09 Oct 2022 10:28 AM (IST)Updated: Sun, 09 Oct 2022 12:41 PM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज चंडीगढ़ में है। शहर में आज वह दो बड़े कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। अभी राष्ट्रपति सेक्टर-9 ...और पढ़ें

पंजाब इंजीनियरिंग कालेज में के दीक्षा समारोह को संबोधित करतीं राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मु। (जागरण)
पंजाब इंजीनियरिंग कालेज में के दीक्षा समारोह को संबोधित करतीं राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मु। (जागरण)

जेएनएन, चंडीगढ़। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पंजाब इंजीनिरिंग कालेज (PEC) के दीक्षा समारोह में पहुंच गई हैं। राष्‍ट्रपति ने विद्यार्थियों से कहा कि आप रोजगार तलाशने वाले नहीं बल्कि रोजगार बांटने वाले बनिये। समारोह में राष्‍ट्रपति ने विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं। समारोह में राष्‍ट्रपति को स्‍मृति चिह्न देकर सम्‍मानित किया गया।

राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं

कार्यक्रम में पंजाब के राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित और हरियाणा के राज्‍यपाल बंगारु दत्‍तात्रेय भी हैं। राष्‍ट्रपति समाराेह में विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं ।  उन्‍हाेंने समारोह को संबोधित किया और विद्यार्थियों को सफलता के लिए टिप्‍स दिए। उन्‍होंने पेक के योगदान की सराहना की और विद्यार्थियों का राष्‍ट्र निर्माण में योगदान देने आह्वान किया। 

पंजाब इंज‍ीनियरिंग कालेज में डिग्री प्रदान करतीं राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मु। (जागरण)

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन में दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि आज के युवाओं को रोजगार तलाशने वालों की जगह रोजगार देने वाला बनना होगा। युवाओं के लिए अवसर और संभावनाओं की ओर बढ़ना होगा। युवाओं को अपनी मातृभूमि को कभी नहीं भूलना चाहिए।

उन्‍होंंने कहा कि युवाओं में देश के प्रति गौरव और निष्ठा का भाव होना भी जरूरी है। पेक के भावी इंजीनियर को उन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने की बात भी कही। उन्होंने युवाओं से कहा कि उन्हें महात्मा गांधी के संदेश को निजी जीवन में भी स्थान देना चाहिए। देश के छोटे से छोटे व्यक्ति को भी विकास का लाभ मिले तभी शिक्षा का असल मकसद पूरा होगा। 

इन स्टूडेंट्स को राष्ट्रपति ने दिया गोल्ड मेडल

  • अक्षित गर्ग
  • अदित्य मिगलानी
  • नमन गर्ग
  • अदित्य मेहता
  • मलिका वर्मा
  • राघव शर्मा
  • हरनूर सिंह सेठी
  • चारु मेहता
  • अर्जुन नरूला
  • ईशिता अरोड़ा
  • जसमीन बंसल

राष्‍ट्रपति ने विशेष स्‍मारिका का भी विमोचन किया

इस कार्यक्रम के साथ ही पेक के शताब्दी समारोह का समापन भी हो रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति ने एक विशेष स्‍मारिका का भी विमोचन किया। समारोह में 14 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल और कल्पना चावला मेमोरियल गोल्ड मेडल से भी नवाजा जा रहा है। राष्ट्रपति स्टूडेंट्स को डिग्रियां बांट रही हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विजिटर बुक में अपना संदेश लिखते हुईं। साथ हैं पेक निदेशक प्रो. बलदेव सेतिया। 

समाराेह में पंजाब के राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित और हरियाणा के राज्‍यपाल बंगारू दत्‍तात्रेय को भी स्‍मृति चिह्न देकर सम्‍मानित किया गया। कार्यक्रम के लिए पूरे इंजीनियरिंग कालेज परिसर को सुंदर तरीके से सजाया गया है। पेक और इसके आसपास सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों के जवान तैनात हैं। 

सिविल इंजीनियरिंग विभाग के जतिन हुड्डा को गोल्ड मेडल प्रदान करतीं राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मु। (जागरण)

इससे पहले सुबह राष्ट्रपति ने सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। यहां उनका 20 से 25 मिनट का कार्यक्रम था। इसके बाद राष्ट्रपति पंजाब इंजीनियरिंग कालेज सेक्टर-12 में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं।  

पेक में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राष्ट्रपति को सम्मानित किया। 

राष्ट्रपति के साथ पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, एडवाइजर धर्म पाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। सचिवालय के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद राष्ट्रपति ने अंदर बनाए गए ऑफिस और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर का भी जायजा लिया। राष्ट्रपति 10 बजे नई इमारत का उद्घाटन करने पहुंची थीं। 

सचिवालय भवन का उद्घाटन करने के बाद अब राष्ट्रपति यहां से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में आयोजित होने वाले दीक्षा समारोह में शामिल होने गईं। 11 बजे पेक में कन्वोकेशन समारोह शुरू हुआ। 


सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय की नई इमारत।

पेक में 52वां दीक्षा समारोह 

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज का यह 52वां दीक्षा समारोह है। राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। दीक्षा समारोह में पहली बार स्टूडेंट्स नए ड्रेस कोड में डिग्री हासिल की। इस मौके पर करीब 870 विद्यार्थियों को बीटेक, एमटेक और पीएचडी की डिग्री से नवाजा गया। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल और साइंटिस्ट अजय सूद को इस मौके पर डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी  गई।


पेक स्टूडेंट्स के लिए यह ड्रेस कोड रहेगा।

80 करोड़ रूपये से तैयार हुई है बिल्डिंग

80 करोड़ रूपये की लागत से तैयार नए सचिवालय में पुराने सचिवालय के सभी ऑफिस शिफ्ट होने के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहले सरकारी आफिस भी शिफ्ट होंगे। इससे लोगों को जगह जगह जाने की जरूरत नहीं होगी। एक ही भवन में सभी तरह के ऑफिस शिफ्ट होने से उनकी परेशानी कम हो जाएगी। अभी नए सचिवालय में 2 फ्लोर तैयार किए गए हैं। पूरी बिल्डिंग में 6 फ्लोर बनाए गए हैं। 

सभी रास्तों को किया गया था सील

लोकार्पण के लिए सचिवालय की पूरी बिल्डिंग को फूलों से सजाया गया था। इसके अलावा सेक्टर 9 और आठ में कई जगह सड़कें बंद कर ट्रैफिक रोका गया था। इसे दूसरी जगहों से डायवर्ट किया गया था। राष्ट्रपति के काफिला जहां से गुजरा उस पूरे रोड को 8:00 बजे से ही बंद कर दिया गया था। अब राष्ट्रपति सेक्टर 9 से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज सेक्टर 12 के लिए निकल गई हैं। इस दौरान सेक्टर 9 की मार्केट सेक्टर 10 की मार्केट और सेक्टर 11 की मार्केट में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।