Move to Jagran APP

दिल्ली-एनसीआर से भी प्रदूषित चंडीगढ़ की हवा

हरियाली की वजह से खास पहचान रखने वाले चंडीगढ़ की हवा देश की राजधानी दिल्ली से भी खराब हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 11:32 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 11:32 PM (IST)
दिल्ली-एनसीआर से भी प्रदूषित चंडीगढ़ की हवा

बलवान करिवाल, चंडीगढ़ : हरियाली की वजह से खास पहचान रखने वाले चंडीगढ़ की हवा देश की राजधानी दिल्ली से भी खराब हो गई है। ऐसा बहुत कम होता है जब चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल दिल्ली से भी अधिक हो जाए। अमूमन नई दिल्ली या एनसीआर एरिया का एक्यूआइ देश में सबसे अधिक होता है। शुक्रवार को तो चंडीगढ़ ने सभी रिकार्ड तोड़ते हुए नई दिल्ली और एनसीआर के कई शहरों को पछाड़ते हुए सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर जगह बना ली।

loksabha election banner

शुक्रवार शाम को नई दिल्ली का एक्यूआइ 210 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ का एक्यूआइ अचानक बढ़कर 220 तक पहुंच गया। प्रदूषण का स्तर ग्रीन से ओरेंज जोन में पहुंच गया है। दो दिनों में ही एक्यूआइ में करीब 150 अंकों की बढ़ोतरी हो गई है। विशेषज्ञ अगले कुछ दिनों में हवा और ज्यादा खराब होने की बात कह रहे हैं।

इससे पहले सोमवार और मंगलवार दो दिन की बारिश के बाद बुधवार को शहर का एक्यूआइ कई महीनों बाद 50 अंक से भी नीचे आ गया था। 50 से कम एक्यूआइ को अच्छा माना जाता है, जबकि अब यह बढ़कर 220 तक पहुंच गया है। शनिवार तय यह 250 के पार जाने की संभावना है। इसे खराब श्रेणी में गिना जाता है। वीरवार तक यह यलो जोन में था और शुक्रवार को ओरेंज जोन में पहुंच गया। वहीं साथ लगते शहर पंचकूला का एक्यूआइ 107 दर्ज किया गया। इसलिए बढ़ रहा प्रदूषण

बारिश से हवा में व्याप्त प्रदूषण के कण जमीन पर बैठ गए थे। पार्टिक्यूलेट मैटर-2.5 और 10 बहुत ज्यादा बढ़ रहा था। यह बहुत सूक्ष्म कण होते हैं। जो लगातार बढ़ रहे थे। बारिश से यह सभी बूंदों के साथ जमीन पर बैठ गए थे। अब मौसम फिर गर्म हो चुका है। पारा बढ़ने से गर्मी बढ़ रही है। वाहनों की आवाजाही की वजह से धूल उड़ रही है। निर्माण कार्यो से भी धूल हवा में शामिल हो रही है। वाहनों के धुएं से भी इसका स्तर बढ़ रहा है। प्रमुख शहरों में प्रदूषण का हाल

शहर एक्यूआइ

चंडीगढ़ 220

पंचकूला 107

लुधियाना 85

जालंधर 137

मंडी गोबिदगढ़ 246

अंबाला 120

कुरुक्षेत्र 275

करनाल 127

सोनीपत 114

नई दिल्ली 207

गाजियाबाद 198

नोएडा 224

फरीदाबाद 264

गुरुग्राम 226


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.