Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में धारा 144 लगाने पर गरमाई राजनीति, AAP नेता बोले- भाजपा के इशारे पर काम कर रहा प्रशासन

चंडीगढ़ में लगाई गई धारा 144 का विरोध अब आम आदमी पार्टी भी कर रही है। इससे पहले कांग्रेस ने प्रशासन के इस फैसला का विरोध किया था। आप नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ऐसे फैसले भाजपा के कहने पर ले रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 03:44 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 03:44 PM (IST)
चंडीगढ़ में धारा 144 लगाने पर गरमाई राजनीति, AAP नेता बोले- भाजपा के इशारे पर काम कर रहा प्रशासन
आप चंडीगढ़ ने भी धारा 144 का विरोध किया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में लगाई गई धारा-144 और प्रदर्शनों पर राेक पर राजनीति गरमा गई है। चंडीगढ़ कांग्रेस कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी भी इसका विरोध कर रही है। आप ने सेक्टर-17 में इस मामले में प्रदर्शन भी किया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रशासन और भाजपा की आलोचना की है।

loksabha election banner

आप नेता विनोद कुमार, किरण बाला, अमित कुमार (सन्नी), विजय कुमार ने बताया डड्डूमाजरा कॉलोनी में भाजपा द्वारा निगम निगम के चुनाव को लेकर गैस कनेक्शन विवरण कार्यक्रम आयोजित करवाने की तैयारी थी। इस कार्यक्रम की जानकारी आप कार्यकर्ताओं को लग गई और उन्होंने भाजपा के इस कार्यक्रम का विरोध करने की तैयारी कर ली थी, लेकिन भाजपा के कुछ नेताओं के इशारे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता  विनोद कुमार को स्थानीय पुलिस मलोया द्वारा घर से उठाकर थाने ले जाया गया। जब यह सूचना पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंची उससे पहले ही कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हे छोड़ दिया गया।

आप नेताओं का कहना है धारा 144 को तुरंत हटाया जाए और लोगों को अपनी आवाज उठाने का पूरा अधिकार है। प्रशासन भाजपा के दबाव में आकर काम कर रहा है। ऐसा करके लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। विनोद कुमार ने बताया कि वह राष्ट्रपति को पंजाब के गवर्नर और प्रशासक को तुरंत हटाए जाने के लिए पत्र लिखेंगे। अकसर ऐसा देखने में आया है कि गवर्नर हाउस में विपक्षी दलों को बहुत ही कम समय मिलने के लिए बुलाया जाता है। जिस तरह भाजपा ने आप कार्यकर्ता पर कार्रवाई करवाई है उससे यही लगता है कि भाजपा की तानाशाही सरकार अब आम जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है।  

नहीं सहेंगे धक्केशाही

आम आदमी पार्टी के सह संयोजक और सेंट्रल जोन के इंचार्ज योगेश अरोड़ा सोनी ने कहा हम किसी भी सूरत में इस तरह की धक्केशाही को नहीं सहेंगे और जहां जरूरत पड़ी आम लोगों की खातिर आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है के कानून को दो तरीके से लागू किया जा रहा है जोकि सरासर गलत और असहनीय है । उन्होंने कहा  अगर भविष्य में इस तरह की धक्केशाही को बंद नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी इसके लिए बहुत बड़े स्तर पर प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.