Move to Jagran APP

भ्रष्‍टाचार में गिरफ्तार आइएएस अफसर संजय पोपली के बेटे की मौत पर पंजाबी में राजनीतिक घमासान शुरू

भ्रष्‍टाचार केेआरोप में गिरफ्तार पंजाब के आइएएस अधिकारी संजीव पोपली के बेटे की मौत पर राज्‍श्‍ में सियासी घमासान छिड़ गया है। राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि संजीव पोपली के बेटे ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली थी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 11:17 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 11:17 PM (IST)
भ्रष्‍टाचार के आरोप मेंं गिरफ्मार किए गए आइएएस अधिकारी संजीव पोपली। (जागरण)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भ्रष्‍टाचार के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के आइएएस अफसर संजय पोपली के बेटे कार्तिक की मौत के बाद राज्‍य में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला किया है और कहा है कि इस सरकार ने कानून प्रक्रिया का ड्रामा बना दिया है।

loksabha election banner

वहीं आम आदमी पार्टी सरकार के बचाव में उतर आई है। आप के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि आईएएस के बेटे मौत दुर्भाग्यूर्ण है लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। कंग ने कहा कि कार्तिक ने सुसाइड किया है। भ्रष्टाचार की वजह से परिवार पर मेंटल प्रेशर था।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, विधायक सुखजिंदर रंधावा, पूर्व मंत्री ब्रहामोहिद्रा शनिवार शाम पोपली के घर पर पहुंचे। राजा वड़िंग ने कहा कि कानून को अपना काम करना चाहिए। सरकार के निजी हितों के कारण एक कीमती जान चली गई। किसी की जान लेना माफी के योग्य गुनाह नहीं है। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कानून के दायरे में रह कर काम करना चाहिए।

विजिलेंस ने दी सफाई

उधर कार्तिक पोपली की मौत के मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने सफाई दी है। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने कहा कि हम रेड कर वापस आ चुके थे उसके बाद कार्तिक ने खुद को गोली मारी। डीएसपी अजय कुमार ने कहा कि आफिस पहुंचने के बाद पता चला की ऐसी घटना हुई है।

डीएसपी ने कहा कि संजय पोपली के पूछताछ में खुलासा हुआ की घर पर सोना और चांदी छुपा रखा है।बयान लेने के बाद पहले चंडीगढ़ पुलिस के संबंधित थाने गए।वहां पर रिपोर्ट दर्ज करवाई।रेड करने वाली पार्टी के नाम नोट करवाए।फिर वहां से चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर को साथ लेकर गए।

उन्‍होंने कहा कि वहां से हम रिकवरी करने के बाद लौट आए। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने कहा कि कार्तिक पोपली से किसी तरह की पूछताछ नहीं की गई। वह पिता से मिलने के लिए आता था। जब भी समय मिलता उसे मिलवा दिया जाता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.