Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन के बहाने प्रचार और लोगों से संपर्क साधने की जुगत में राजनीतिक दल

चंडीगढ़ में टीकाकरण अभियान के जरिये राजनीतिक दल लोगों से संपर्क साधने की जुगत में लगे हुए हैं। पार्टियों के नेता या तो अपने एरिया में टीकाकरण शिविर लगवा रहे हैं या फिर वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचकर लोगों ने मेलजोल बढ़ा रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 03:21 PM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 03:21 PM (IST)
चंडीगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन के बहाने प्रचार और लोगों से संपर्क साधने की जुगत में राजनीतिक दल
भाजपा ने शहर में मोबाइल वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में टीकाकरण अभियान के जरिये राजनीतिक दल लोगों से संपर्क साधने की जुगत में लगे हुए हैं। पार्टियों के नेता या तो अपने एरिया में टीकाकरण शिविर लगवा रहे हैं या फिर वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचकर लोगों ने मेलजोल बढ़ा रहे हैं। ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि नगर निगम चुनाव अब नजदीक आ गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं। 

loksabha election banner

चंडीगढ़ भाजपा नेता भी टीकाकरण के माध्यम से लोगों से संपर्क कर प्रचार कर रहे हैं। अध्यक्ष अरुण सूद ने हर कार्यकर्ता को इस अभियान में जुटने के निर्देश दिए हैं। भाजपा के डॉ. भीम राव आंबेडकर जिले ने सेक्टर-41ए में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया ने मोबाइल वैन टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके साथ टीकाकरण अभियान के प्रदेश संयोजक प्रिंस भंदुला, सह संयोजक रवि रावत, जिला उपाध्यक्ष मिनाक्षी ठाकुर, जिला महामंत्री वैभव पराशर, प्रेस सचिव अमित गंभीर, मंडल

अध्यक्ष दुर्योधन राणा, मंडल महामंत्री एस के त्यागी और पी पी बलोदी, राज कुमार, थापा, एच एस बिष्ट, धूम सिंह भंडारी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने लोगों की सहायता के लिए व्यापक प्रबंध किए हुए थे। रविंद्र पठानिया ने बताया कि जिले में हर मंडल में इस अभियान की शुरुआत की जाएगी और लोगों के घरों में पार्टी के कार्यकर्ता जाकर उनको अवगत करवाएंगे कि टीकाकरण वैन उनके द्वार पर है और वो कोरोना बीमारी से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं

शनिवार से सोमवार तक चलाया गया अभियान

उन्होंने कहा कि इस अभियान को सप्ताह में 3 दिन शनिवार, रविवार और सोमवार को चलाया जाएगा। पहली कड़ी में लगभग 600 से भी अधिक लोगों को टीका लगवाया गया। ये पार्टी के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत है कि अब टीकाकरण जन जागरण अभियान के माध्यम से लोग बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता दूसरी डोज के लिए भी लोगों को आग्रह करेंगे कि वो समय रहते दूसरी डोज़ भी लगवाएं।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लगवाया टीका

प्रिंस भंदुला ने कहा कि टीकाकरण अभियान को प्रदेश भर में शुरू किया गया है और इसके लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता लोगों के घरों में जाकर प्रेरित कर रहे हैं। उधर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमजद के नेतृत्व में और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के आह्वान पर कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत मदरसा इजाहुल उलूम मुजादिद में की गई। सैंकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों को टीका लगवाया। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद विनोद अग्रवाल और जगतार सिंह जग्गा, मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष चाँद मियां, महामंत्री युनुस युनुस और अनवर अहमद और मदरसे के मोहतमिम जनाब मोहम्मद इमरान मुजादिद, जामा मस्जिद सेक्टर 20 के इमाम मौलवी अजमल और नौशाद भी उपस्थित थे। इस अवसर पर चौधरी अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को जागृत करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है और इसके माध्यम से समाज के सभी लोगों को इसके लिए प्रेरित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.