पंजाब के मजीठा में पुलिस बनाम अकाली दल, विधायक गनीव कौर मजीठिया से दुर्व्यवहार का आरोप
शिअद ने मजीठा के डीएसपी कमलमीत सिंह के खिलाफ पार्टी विधायक गनीव कौर मजीठिया से दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई है।

पंजाब के मजीठा में पुलिस बनाम अकाली दल (फोटो: जागरण)
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने आज पार्टी विधायक गनीव कौर मजीठिया के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में मजीठा के डीएसपी कमलमीत सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने मांग की है कि अधिकारी का तत्काल तबादला कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
शिरोमणी अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के राज कमल चौधरी को शिकायत देने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि डीएसपी के दुर्व्यवहार की वीडियो पहले से ही सार्वजनिक है।
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जांच के परिणाम की औपचारिक घोषणा से पहले स्वयं को ‘निर्विरोध निर्वाचित’ घोषित कर लिया है। कलेर ने एसईसी से अधिकारियों को आप नेताओं के आदेश पर गैर कानूनी काम करने से रोकने का आग्रह किया, अन्यथा पार्टी अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।
