फैक्ट्री चलाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग के बाद आठ लोगों पर केस दर्ज Chandigarh News
पुलिस ने विक्रम दिपांशु व राहुल को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा! पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद पांच आरोपित फरार है!
मोहाली, जेएनएन। जरनैल एन्क्लेव के रिहायशी एरिया में चल रही मास्क बनाने वाली फैक्ट्री का कॉलोनीवासियों की ओर से वीरवार को विरोध करने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। लोगों ने विरोध किया तो फैक्ट्री प्रबंधक ने गुस्से में आकर अपने साथियों सहित कॉलोनी के कुछ घरों पर हमला कर दिया और हवाई फायरिंग कर दी।
जीरकपुर थाना पुलिस ने इस मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने विक्रम, दिपांशु व राहुल को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा जबकि पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद पांच आरोपित फरार है जिनकी तालाश की जा रही है।
मास्क बनाने का काम करती है फैक्ट्री
जिक्रयोग है कि कॉलोनी के मकान नंबर-37 में मास्क बनाने वाली फैक्ट्री चल रही थी। यहां पर करीब 20 से 25 लोग दिन रात काम कर रहे थे। जिनमें महिलाएं भी शामिल थी। अंजान लोगों के आने जाने से कॉलोनी का माहौल बिगड़ रहा था। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो फैक्ट्री संचालक विक्रम ने अपनी गलती मानने के जगह उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया और लोगों को धमकाया। इस मामले की शिकायत पहले ही पुलिस को दी जा चुकी थी और पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पार्टियों को थाने में भी बुलाया था। फैक्ट्री संचालक तैश में आ गया और शाम को अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ फैक्ट्री के सामने वाले मकान नंबर-16 व एक ओर पड़ोसी के घर पर पत्थर और ईंटों से हमला कर दिया। यह देख कॉलोनी के लोग जमा हुए तो उन्होंने दहशत का माहौल बनाने के चलते तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी। जिसके खोल पुलिस ने मौके से बरामद भी किए हैं।
मौके से गोली के दो खोल बरामद हुए हैं। फैक्ट्री प्रबंधक का नाम विक्रम है। वह अपने घर में ही फैक्ट्री चला रहा था। आरोपितों के खिलाफ 307 का मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
-गुरबंत सिंह, एसएचओ, जीरकपुर।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें