केजरीवाल के घर पुलिस का छापा, केंद्र सरकार की दादागीरी: आप
अाम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान अौर अन्य नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल के आवास पर पुलिस छापे की निंदा की है।
जेएनएन, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर बिना आगामी सूचना पुलिस छापामारी की निंदा की है। नेताआें ने कहा कि यह केंद्र सरकार की दादागीरी है। आप के पंजाब प्रधान भगवंत मान व विधायकों ने कहा कि मोदी सरकार की यह तानाशाही रवैया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।
भगवंत मान, नेता विपक्ष सुखपाल सिंह खैहरा, आप की उपनेता बीबी सरबजीत कौर माणूके और राज्य सह-प्रधान व विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि पार्टी या मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि पुलिस उनकी रिहायश पर जांच के लिए जाए। लेकिन, जिस तरीके से बिना किसी सूचना दिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने एक मुख्यमंत्री के घर पर जा कर छापेमारी की है, वह सरासर दादागीरी है। आम आदमी पार्टी इस तरह की दादागीरी से डरेगी नहीं, बल्कि भाजपा गठजोड़ को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें: अमरिंदर कैबिनेट का विस्तार जल्द, मंत्री पद पाने को नेताओं की लॉबिंग तेज
आप नेताओं ने कहा कि दिल्ली पुलिस के पास एक अफसर ने घटना से अगले दिन की शिकायत में धक्कामुक्की और थप्पड़ मारने के कथित आरोप लगाए गए, लेकिन दिल्ली पुलिस ने मुख्य मंत्री के घर इस तरह छापेमारी की, जैसे वहां आतंकवादी छिपे हों।
यह भी पढ़ें: फेसबुक पर दोस्ती कर बुरी फंसी महिला, फिर पड़ी भारी मुसीबत में
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री के घर जा कर पूछ रही है कि दीवारों पर रंग कब और किस ने किया। सर्टिफिकेट दिखाया जाए। ऐसी बेतुकी पूछताछ की जा रही थी, जैसे वहां कत्ल हुआ हो और पुलिस डेड बॉडी ढूंढ रही हो।