Move to Jagran APP

सांसद के घर का घेराव करने जा रहे कर्मचारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई घायल Chandigarh News

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने मांगों को लेकर शुक्रवार को सेक्टर-17 बस स्टैंड पर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान इंटक के प्रदेशाध्यक्ष नसीब जाखड़ की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने चंडीगढ़ प्रशासन और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

By Edited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 09:32 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 09:39 AM (IST)
सांसद के घर का घेराव करने जा रहे कर्मचारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई घायल Chandigarh News
सांसद के घर का घेराव करने जा रहे कर्मचारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई घायल Chandigarh News

जेएनएन, चंडीगढ़। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने मांगों को लेकर शुक्रवार को सेक्टर-17 बस स्टैंड पर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान इंटक के प्रदेशाध्यक्ष नसीब जाखड़ की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने चंडीगढ़ प्रशासन और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मांगों में एजुकेशन डिपार्टमेंट के रंजीत मिश्रा की नौकरी बहाल किए जाने और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए सिक्योर पॉलिसी बनाए जाने को लेकर मांग की गई। उधर, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) द्वारा मांगों को लेकर सांसद किरण खेर के घर का घेराव के लिए जब कर्मचारियों ने कदम बढ़ाए। पुलिस ने कर्मचारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया। कर्मचारी जब नहीं रुके तो उनपर लाठियां भी बरसाई गई।

loksabha election banner

इंटक प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ ने कहा कि सरकार और प्रशासन कर्मचारियों और मजदूरों पर कहर बरसाकर उनके मुंह का निवाला छीनने का काम कर रहे हैं। जाखड़ ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गई तो 23 अक्टूबर को सभी कर्मचारी और मजदूर सड़कों पर उतरकर प्रशासन का पूतला फूंकेंगे। जाखड़ ने कहा की सरकार और प्रशासन कर्मचारियों और मजदूरों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए सिक्योर पॉलिसी नहीं है। 10 से 15 साल तक नौकरी करने के बाद भी बिना नोटिस के कर्मचारियों को निकाल दिया जाता है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए सरकार द्वारा कोई भी पॉलिस नहीं बनाई जा रही। इसके साथ ही और भी कई मांगे हैं, जिनपर सरकार और प्रशासन का कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस मौके पर इंटक चीफ एडवाइजर रामपाल शर्मा, महिला इंटक अध्यक्ष सरबजीत धनोआ के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.