दैनिक जागरण अभियान में बोले जेएस जायरा, पौधे हमारे मित्र, इन्हें लगाना हमारा कर्तव्य Chandigarh news
पौधे हमारे मित्र हैं। हमारे पास चाहे आंखे नहीं हैं लेकिन हम प्रकृति को अहसास कर सकते हैं। इसे बचाएं रखने के लिए या फिर बढ़ाने के लिए हम भी योगदान दे सकते हैं।
By Edited By: Published: Tue, 13 Aug 2019 09:43 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 11:19 AM (IST)
चंडीगढ़ [सुमेश ठाकुर]। पौधे हमारे मित्र हैं। हमारे पास चाहे आंखे नहीं हैं लेकिन हम प्रकृति को अहसास कर सकते हैं। इसे बचाएं रखने के लिए या फिर बढ़ाने के लिए हम भी योगदान दे सकते हैं। इनकी देखभाल करना हमारा पहला कर्तव्य है। दैनिक जागरण अभियान पौधे लगाएं, पर्यावरण बचाएं के तहत मंगलवार को ब्लाइंड इंस्टीट्यूट सेक्टर-26 में प्रिंसिपल जेएस जायरा की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया। इसमें वाइस प्रिंसिपल उर्मिल, स्टाफ और स्टूडेंट्स ने भाग लिया। कैंपस के अंदर और बाहर फूल वाले पौधों को लगाया गया।
जेएस जायरा ने कहा कि पौधे हमारे दोस्त हैं। इनकी देखभाल हमें अपने परिवार के सदस्यों के समान करनी चाहिए। ब्लाइंड इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स कैंपस और आसपास लगाए गए पौधों की देखभाल करेंगे और उन्हें बड़ा करने में पूरा सहयोग दिया है। पर्यावरण बचाव के लिए काम करने वाला हर इंसान पुण्य का काम कर रहा है। सीपीडीओ में डायरेक्टर ने किया स्टेट ट्री का प्लांटेशन दैनिक जागरण अभियान के तहत सेंट्रल पोल्ट्री डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (सीपीडीओ) में भी पौधारोपण किया गया। यह पौधारोपण डायरेक्टर डॉ. कामना बरकाटकी के नेतृत्व में किया गया।
डॉ. कामना ने कहा कि पर्यावरण बचाव के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कैंपस में पलाश के पौधे लगाए। पलाश चंडीगढ़ का स्टेट ट्री है। उन्होंने कहा कि पलाश के पेड़ों की संख्या शहर में बहुत ज्यादा कम है, जिसके चलते कैंपस में इसी के पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर आर्गेनिक शेय¨रग के संस्थापक राहुल महाजन और निधि महाजन भी मौजूद रहे। डॉ. कामना ने कहा कि दैनिक जागरण द्वारा चलाया गया अभियान पर्यावरण के लिए बहुत ज्यादा बेहतर साबित होगा। एक साल में दस हजार से भी ज्यादा पौधे लगाना पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा योगदान है। इसी अभियान के तहत कैंपस में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएंगे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें