Move to Jagran APP

पर्यावरण प्रेमी बच्चों के लिए खुशखबरी... पौधे लगाने वाले Students को Grace marks देेेेने पर विचार

शिक्षा विभाग भी पौधे लगाने वाले स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्‍स देने की योजना पर काम कर रहा है। यह मार्क्‍स हर उम्र और क्लास के स्टूडेंट्स को मिलेंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 03:16 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 08:45 AM (IST)
पर्यावरण प्रेमी बच्चों के लिए खुशखबरी... पौधे लगाने वाले Students को Grace marks देेेेने पर विचार
पर्यावरण प्रेमी बच्चों के लिए खुशखबरी... पौधे लगाने वाले Students को Grace marks देेेेने पर विचार

चंडीगढ़ [सुमेश ठाकुर]। शिक्षा विभाग भी पौधे लगाने वाले स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्‍स देने की योजना पर काम कर रहा है। यह मार्क्‍स हर उम्र और क्लास के स्टूडेंट्स को मिलेंगे। इस प्रपोजल का उद्देश्य पर्यावरण बचाव का संदेश देना है। इसके साथ ही बच्चों को पर्यावरण के प्रति मोटिवेट करना है कि वह पर्यावरण बचाव की दिशा में काम कर सकें।

loksabha election banner

दैनिक जागरण के पौधे लगाएं, पर्यावरण बचाएं अभियान से सिटी ब्यूटीफुल के लोग जुड़ रहे हैं। पौधा लगा नंबर पाने का सुुुझाव हरियावल पंजाब स्वयंसेवी संस्था की तरफ से विभाग को दिया गया है। प्रपोजल में कहा गया है कि पर्यावरण बचाने के लिए बच्चे बेहतर योगदान दे सकते हैं। स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स को इसमें शमिल किया जा सकता है। एनजीओ ने मांग की है कि थ्योरटिकल असाइनमेंट के तौर पर स्टूडेंट्स से यह काम कराया जा सकता है। एक पौधे की संभाल कोई भी बच्चा और उसका परिवार मिलकर कर सकता है।

आया है ऐसा प्रस्ताव

शिक्षा सचिव बंसीलाल शर्मा का कहना है कि पर्यावरण संरक्ष ण के लिए प्रपोजल आया है। इस पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों को निर्देश जारी किए जा सकते हैं, क्योंकि यह बच्चों को पर्यावरण के प्रति मोटिवेट करेगा। 

पंजाब सरकार कर चुकी है शुरुआत

पंजाब सरकार ने गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे पंजाब में पौधे लगाने का संकल्प लिया है। पंजाब सरकार ने सभी स्कूल और कॉलेजों को सर्कुलर जारी करके निर्देश जारी किए हैं। पौधा लगाने से लेकर रखरखाव करने तक की जिम्मेदारी स्टूडेंट्स की होगी। उसी तर्ज पर यदि चंडीगढ़ भी इसे शुरू करते हैं तो हरे-भरे वातावरण के निर्माण में सहायता मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि कॉलेज में ब्लड डोनर को भी एक से दो ग्रेस मार्क्‍स मिलते हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की सरकारी नौकरियों में भी उसके नंबर जुड़ते हैैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.