डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम, पंचकूला के पिंजाैर में सुखोमाजरी टी प्वाॅइंट पर हादसा
पिंजौर के सुखोमाजरी टी-प्वाइंट पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार विजय कुमार की मौत हो गई। यह स्थान पहले भी ...और पढ़ें

सड़क हादसे में जान गंवाने वाला विजय कुमार।
HighLights
पिंजौर के सुखोमाजरी टी-प्वाइंट पर बाइक सवार की मौत।
विजय कुमार डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुए।
यह स्थान पहले भी कई सड़क हादसों का गवाह रहा है।
संवाद सहयोगी, पिंजौर (पंचकूला)। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर सुखोमाजरी-सूरजपुर बाईपास के मोड़ पर बने सुखोमाजरी टी-प्वाॅइंट का डिवाइडर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। वीरवार रात डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार 30 वर्षीय विजय कुमार की जान चली गई।
विजय गांव खेड़ा का रहने वाला था और पिंजौर के यादविन्द्रा गार्डन में नौकरी करता था। हादसे के वक्त वह ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक पर अपने गांव लौट रहा था।
जैसे ही वह सुखोमाजरी टी-प्वाइंट पर पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और वहां लगे पोल से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि विजय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही जान चली गई। विजय एक बच्चे का पिता था।
पहले भी हो चुके हादसे
सुखोमाजरी टी-प्वाइंट पर बने इस डिवाइडर को लेकर स्थानीय स्तर पर पहले से चिंता जताई जाती रही है। इस स्थान पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। वाहन चालकों की शिकायत है कि सामने से आने वाले वाहनों की तेज रोशनी सीधे आंखों में पड़ने के कारण टी-प्वाॅइंट पर सड़क और डिवाइडर का सही अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद इस खतरनाक मोड़ पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से लोगों में रोष है। बता दें कि गत दिनों इसी जगह पर गांव बसोला निवासी सतनाम सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई थी सतनाम भी स्कूल से अपनी ड्यूटी करके घर वापिस जा रहा था।