छठ पूजा पर बिहार गए PGI कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर चोरी, चंडीगढ़ से गया फोन तो खबर सुन उड़ गए होश
खुड्डा लाहौरा में पीजीआई कर्मचारी कमलेश कुमार के घर में छठ पूजा के दौरान चोरी हो गई। पड़ोसी ने ताला ...और पढ़ें

खुड्डा लाहौरा स्थित मकान का ताला तोड़कर चोरी। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
खुड्डा लाहौरा स्थित घर में चोरी की वारदात।
पड़ोसी ने ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी।
बिहार से लौटने पर पता चलेगा नुकसान कितना हुआ।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। छठ पूजा पर परिवार के साथ बिहार गए पीजीआई कर्मचारी के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। खुड्डा लाहौरा स्थित मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और सामान खंगाल डाला।
घटना का पता उस समय चला, जब पड़ोसी ने फोन कर मकान का ताला टूटा होने और घर का सामान बिखरा पड़े होने की जानकारी दी। यह खबर सुन कर्मचारी के होश उड़ गए।
जानकारी के अनुसार, खुड्डा लाहौरा के मकान नंबर-212 में रहने वाले 52 वर्षीय कमलेश कुमार पीजीआई में कार्यरत हैं। वह छठ पूजा मनाने के लिए इन दिनों अपने गांव बिहार गए हुए हैं।
इसी दौरान उनके घर में चोरी की वारदात हो गई। पड़ोसी ने उन्हें फोन कर बताया कि मकान का ताला टूटा हुआ है और घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। सूचना मिलने पर कमलेश कुमार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर एएसआई दर्शन कुमार पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पीड़ित को घर से चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बिहार से लौटने के बाद घर का सामान जांचकर चोरी हुए सामान की विस्तृत सूची उपलब्ध करवाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।