Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PGI चंडीगढ़ ने भर्ती को लेकर जारी किया नोटिस, 4 अक्टूबर तक इन पदों के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 12:17 AM (IST)

    PGI Chandigarh अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में ग्रुप बी और सी के पदों पर सीधी भर्ती होगी। पीजीआई चंडीगढ़ ने इस भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। चार अक्टूबर तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक श्चद्दद्बद्वद्गह्म.द्गस्त्रह्व.द्बठ्ठ पर लागइन ग्रुप बी और सी के पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

    Hero Image
    PGI चंडीगढ़ ने भर्ती को लेकर जारी किया नोटिस

    चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) बिलासपुर (Himachal Pradesh) में ग्रुप बी और सी के पदों पर सीधी भर्ती होगी। पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) ने इस भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। चार अक्टूबर तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक श्चद्दद्बद्वद्गह्म.द्गस्त्रह्व.द्बठ्ठ पर लागइन ग्रुप बी और सी के पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनरल और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 1500 रुपये और एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस आवेदक को 1200 रुपये फीस देनी होगी। दिव्यांगों को फार्म भरने पर कोई फीस नहीं देनी होगी।

    इन 62 पदों पर होगी भर्ती

    एम्स बिलासपुर में जिन 62 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सीनियर नर्सिंग ऑफिसर महिलाओं के लिए 45 पदों पर और पुरुषों के लिए 12 पदों पर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा मेडिकल सोशल वर्कर के लिए एक पद पर, हास्टल वार्ड और कैशियर के दो-दो पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य नियमों के लिए आवेदक पीजीआइ चंडीगढ़ की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

    Also Read- NEET एसएस की परीक्षा में विद्यार्थियों को डेढ़ घंटे पहले पहुंचने होगा, ढाई घंटे में 150 प्रश्न करने होंगे हल

    62 पदों पर भर्ती के लिए छह जगहों पर परीक्षा केंद्र बनाए

    छह जगहों पर बनेंगे परीक्षा केंद्र इन 62 पदों पर भर्ती के लिए छह जगहों पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें अंबाला, बठिंडा, बिलासपुर, चंडीगढ़, मोहाली, देहरादून, दिल्ली और एनसीआर शामिल है। इन पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन कंप्यूटर टेस्ट होगा। कंप्यूटर टेस्ट की जानकारी आवेदकों के फार्म भरते समय दी गई ई मेल आइडी व अन्य संपर्क नंबरों पर दी जाएगी।