Move to Jagran APP

चंड़ीगढ़ को विश्व स्तरीय शहर बनाने में लोगों की सहभागिता होगी सुनिश्चित : सांसद

भाजपा ने वीरवार को मेरा चंड़ीगढ़ मेरा सुझाव अभियान की शुरुआत की। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस काफ्रेंस में सांसद किरण खेर ने अभियान को वर्चुअल लांच किया जबकि प्रेस कांफ्रेंस को प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 11:43 PM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 11:43 PM (IST)
चंड़ीगढ़ को विश्व स्तरीय शहर बनाने में लोगों की सहभागिता होगी सुनिश्चित : सांसद
चंड़ीगढ़ को विश्व स्तरीय शहर बनाने में लोगों की सहभागिता होगी सुनिश्चित : सांसद

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : भाजपा ने वीरवार को मेरा चंड़ीगढ़ मेरा सुझाव अभियान की शुरुआत की। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस काफ्रेंस में सांसद किरण खेर ने अभियान को वर्चुअल लांच किया, जबकि प्रेस कांफ्रेंस को प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने संबोधित किया। प्रेस वार्ता में उनके साथ नगर निगम चुनाव की सहप्रभारी सांसद इंदु बाला गोस्वामी, मेयर रवि कांत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन भी उपस्थित रहे। अरुण सूद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंड़ीगढ़ को विशेष आशीर्वाद दिया है हम सभी उनके ऋणी हैं। छह साल में भाजपा ने चंडीगढ़ के विकास के लिए अनेक कदम उठाए हैं। हमारा विज है कि अगले पांच साल में चंडीगढ़ को न केवल देश का नंबर एक शहर बनाएं, बल्कि इसे एक विश्व स्तर का शहर बनाएं। इसी का रोडमैप बनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने चंडीगढ़ का सबसे बड़ा जन भागीदारी अभियान मेरा चंडीगढ़, मेरा सुझाव शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत चंडीगढ़ के सभी लोगों को अपने सुझावों को भाजपा के साथ सांझा करने के लिए आमंत्रित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा। इन सभी सुझावों के आधार पर भाजपा 2021 नगर निगम चुनावों के लिए विजन डाक्यूमेंट (संकल्प पत्र) बनाएगी।

loksabha election banner

शहर भर में कुल 200 सुझाव पेटियों के माध्यम से चंडीगढ़ के निवासियों की आकांक्षाओं को संग्रहित करने का कार्य किया जाएगा। इन सुझाव पेटियों में जनता सुझाव लिखकर जमा कर सकती है। सूद ने बताया कि जनता 8141253535 पर मिस्ड कॉल देकर अपने सुझाव दे सकेगी। लोगों को मिस्ड कॉल देने के उपरांत एक कॉलबैक आएगा, जिससे वह अपना सुझाव रिकॉर्ड कर भेज सकेंगे। सूद ने बताया कि लोग अपने सुझाव अभियान वेबसाइट www.ढ्डद्भश्चद्घश्रह्मष्द्धड्डठ्ठस्त्रद्बद्दड्डह्मद्ध.ष्श्रद्व पर जाकर भी दर्ज कर सकते हैं। भाजपा नेताओं ने शहर के अलग-अलग छह स्थानों पर कार्यक्रम करके अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर सांसद किरण खेर ने कहा कि वे अपनी बीमारी के चलते और डाक्टरों की सलाह के अनुसार चंडीगढ में व्यक्तिगत रूप से भले ही उपस्थित न हो पा रही हो, लेकिन वर्चुअल चंडीगढ की प्रत्येक गतिविधि से जुड़ी हुई है और उनका सपना है कि चंडीगढ को विश्व स्तरीय शहर बनाया जाए और शहर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए जनता की भागीदारी बहुत जरूरी है। इसलिए आज इस अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे शहर की तरक्की के लिए अपने-अपने सुझाव हमें अवश्य भेजें, ताकि हम उन पर अमल करते हुए शहर की तरक्की और विकास में जनता की सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.