Weather Update : बारिश के अासार नहीं, सुखना लेक पर लाेगाें ने लिया धूप का अानंद Chandigarh News
मौसम विभाग के मुताबिक अभी आने वाले दिनों मे शहर में बारिश होने के आसार नहीं है। आसमान साफ रहेगा और इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी देखने काे मिल सकती है।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में बुधवार काे सुबह से ही धूप खिली हुई है। धूप खिलने की वजह से दिन में अब गर्मी का अहसास भी होने लगा है। हालांकि सुबह अाैर शाम अभी भी ठंड महसूस हाे रही है। सुबह साढ़े आठ बजे शहर का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री अौर न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप खिलने की वजह से लोगों के चेहरे भी खिल उठे है।
लोग इस मौसम का आनंद लेने के लिए सुखना लेक पर दिखाई दे रहे है। वहीं पहले जहां सुबह, शाम छाने वाली धुंध की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकलते थे, वहीं अब सुबह से ही खिली हुई धूप में लोग मार्निंग वॉक के लिए भी जाते हुए दिखाई दे रहे है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी आने वाले दिनों मे शहर में बारिश होने के आसार नहीं है। आसमान साफ रहेगा और इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी देखने काे मिल सकती है।
धुंध के कारण कई फ्लाइट्स लेट
धुंध के कारण मुंबई से चंडीगढ़ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से तकरीबन दो घंटे 30 मिनट की देरी से पहुंची। चंडीगढ़ आने वाली दूसरी फ्लाइट भी एक से लेकर ढाई घंटे तक लेट पहुंची। एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रिंस ने बताया कि एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी करीब 200 मीटर के आसपास थी। एयर इंडिया की यह फ्लाइट देरी से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
देश के दूसरे एयरपोर्टो पर भी धुंध के कारण कई फ्लाइट्स लेट आई हैं। जिनमें दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट्स डेढ़ घंटे, एयर इंडिया की धर्मशाला-चंडीगढ़ भी डेढ़ घंटे, गो-एयर की अहमदाबाद से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट 1 घंटे, इंडिगो की बेंगलूरु-चंडीगढ़ इंडिगो फ्लाइट एक घंटे, एयर एशिया की बेंगलुरु-चंडीगढ़ फ्लाइट डेढ़ घंटे, विस्तारा की दिल्ली-चंडीगढ़ की फ्लाइट एक घंटे तथा इंडिगो की मुबंई-चंडीगढ़ फ्लाइट दो घंटे लेट रही।