पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में रोबोटिक्स और रॉक म्यूजिक से सजा पेक फेस्ट Chandigarh News
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज-12 में चल रहे पेक फेस्ट के दूसरे दिन रोबोटिक्स इंजीनियरिंग और म्यूजिक से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ।
चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज-12 में चल रहे पेक फेस्ट के दूसरे दिन रोबोटिक्स इंजीनियरिंग और म्यूजिक से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न आइआइटी इंस्टीट्यूट से जुड़े पांच हजार स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत हैकाथन से हुई जिसमें स्टूडेंट्स ने विभिन्न तकनीकि पक्ष को दिखाया। इसमें गौरव सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा टॉकिंग लाइब्रेरी नाम से एक दिलचस्प गतिविधि भी इसमें रखी गई जिसमें रिटायर्ड कर्नल डीएस चीमा और रिटायर्ड आइएएस विवेक अत्रेय ने युवाओं को किताबों से जोड़ने का प्रयास किया।
रोबो कप और कोज्मो क्लेंच के लिए कर रहे हैं महीनों से तैयारी
फेस्टिवल में आइआइटी रोपड़ से पहुंचे अंकुश ने कहा कि रोबो कप के लिए उनका चयन कॉलेज द्वारा हुआ। इसके लिए उन्होंने रोबो कार बनाई जिसमें नियमित बैटरी और पावर का इस्तेमाल कर उसे कई चुनौतियों के लिए तैयार किया जाता है। अंकुश ने कहा कि ये एक तरह से स्माल रोबोटिक इंजीनिरिगं है जो बड़े रोबोट्स बनाने के बेसिकस होते हैं। इसे बनाने में करीबन तीन महीने लगे। जिसमें हमारी टीम में चार लोग शामिल हुए। प्रतियोगिता को आइआइटी बॉम्बे के सहयोग से करवाया गया।
गौरव सेन ने बताया कैसे बने सोशल मीडिया सेलिब्रिटी
फेस्ट के दूसरे दिन यूट्यूबर गौरव सेन का भी सेशन आयोजित हुआ। इसमें गौरव ने स्टूडेंट्स को सोशल मीडिया हैंड¨लग के बारे में बताया। जिसमें उन्होंने युवाओं को इंफर्मेटिव कंटेंट बनाने के लिए प्रेरित किया। जिसमें एंटरटेनमेंट के साथ इनफर्मेशन को कंटेंट के रूप में पेश के टिप्स भी गौरव ने दिए। उन्होंने डाटा स्ट्रक्चरिंग, डायनमिक प्रोग्रामिंग पर लेक्चर दिया।
शहर के लोकल बैंड ने दी प्रस्तुति
फेस्ट में शहर के लोकल बैंड ने भी प्रस्तुति दी। इसमें जैज, रॉक और विभिन्न म्यूजिक की प्रस्तुति दी गई। इसमें एसडी कॉलेज, सीसीईटी, यूआइईटी और पीयू के बैंड्स ने प्रस्तुति दी।