केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर पवन बंसल सहित कांग्रेसी गिरफ्तार Chandigarh News
पवन कुमार बंसल ने कहा कि मंदी की मार से अर्थव्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। उद्योग जगत बुरे समय से गुजर रहा है। इसने कारोबारियों से लेकर अर्थशास्त्रियों तक की नींद उड़ा दी।
चंडीगढ़, जेएनएन। कांग्रेस ने चौपट, डांवाडोल और लगातार गिरती हुई अर्थव्यवस्था का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल व प्रदीप छाबड़ा की अगुआई में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जैसे ही प्रदर्शनकारी डीसी ऑफिस की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर सेक्टर-17 के पुलिस थाना में रखा। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन महंगाई, रुपये में गिरावट, हर चीज के बढ़ते दाम के खिलाफ था।
मंदी की मार से अर्थव्यवस्था का बुरा हालः बंसल
गिरफ्तारी से पहले पवन कुमार बंसल ने कहा कि मंदी की मार से अर्थव्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। उद्योग जगत बुरे समय से गुजर रहा है। इसने कारोबारियों से लेकर अर्थशास्त्रियों तक की नींद उड़ा दी। बंसल ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और एनडीए सरकार द्वारा लिए गए गलत आर्थिक फैसलों से मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल में 90 लाख लोगों की नौकरियां चली गई। चंडीगढ़ में सड़के टूटी है, बेरोज़गारी चरम सीमा पर है, लोगों के घरों पर बुल्डोजर चलाए जा रहे हैं।
मोदी सरकार लोगों के वाट्सएप से कर रही जासूसीः छाबड़ा
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि गिरती और चरमराती अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के बजाय मोदी सरकार लोगों के वाट्सएप से जासूसी कर रही है। छाबड़ा ने कहा कि जिसको वित्त मंत्री बनाया गया है उसे भारत की वित्तीय स्थिति के बारे में कुछ नहीं पता। कानून व्यवस्था जर्जर हो चुकी है, महंगाई लगातार जारी है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें