50 फीसद तक बढ़ेंगे पार्किंग के रेट
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : नगर निगम निजी फंड जेनरेट करने के लिए पेड़ पार्किग के रेट बढ़ाने
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : नगर निगम निजी फंड जेनरेट करने के लिए पेड़ पार्किग के रेट बढ़ाने का प्रस्ताव सदन में लाने जा रहा है। पिछले एक साल से बंद पड़ी शहर की 23 पेड पार्किग को स्मार्ट में तबदील करने में विफल हुआ नगर निगम फिर से कोशिश करेगा और सदन बैठक में मंथन करेगा कि इन पेड पार्किग की नीलामी की जाए या निगम खुद चलाए। पिछले साल से बंद पड़ी पेड पार्किग के कारण निगम को करोड़ों रुपये का राजस्व का घाटा सहना पड़ा है। अब निगम की माली हालत सुधारने के उद्देश्य से पार्किग को चलाने का फैसला किया गया है। पिछली वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में निगमायुक्त बी पुरुषार्थ ने कहा था कि निगम को अपने फंड जेनरेट करने की कोशिश करनी होगी। इसके लिए जहां निगम की कामर्शियल प्रॉपर्टीज से इनकम जेनरेट करने की कोशिश होगी, वहीं, बंद पड़ी पेड पार्किग को फिर से चलाने की ओर ध्यान देना होगा। शहर की 25 पेड पार्किग को स्मार्ट में बदलने का प्रस्ताव पूर्व महापौर अरुण सूद के कार्यकाल में लाया गया था। निगम चुनाव के मद्देनजर इस प्रस्ताव को डेफर कर दिया गया। अब इस प्रस्ताव को पुन: सदन में रखने की तैयारी हो रही है। संभवत: 28 फरवरी की बैठक में इस पर चर्चा हो सकती है। निगम ने 2001 के बाद पहली बार पेड पार्किग के रेट बढ़ाने का फैसला किया है। एक अप्रैल से 31 मार्च 2018 तक पार्किग के प्रस्तावित नए रेट्स पर मोहर लग सकती है।
समय- टू-व्हीलर - फोर व्हीलर
-पहले 4 घंटे 5 रुपये 10 रुपये
-5 घंटे तक 10 20
-6 घंटे तक 15 30
-7 घंटे तक 20 40
-8 घंटे तक 25 50
-9 घंटे तक 30 60
-10 घंटे तक 35 70
-11 घंटे तक 40 80
-12 घंटे तक 45 90
-13 घंटे तक 50 100
पार्किंग फीस के लिए भी करनी होगी जेब ढीली
इसी प्रकार पार्किग पास की फीस भी बढ़ाई जाएगी। टू व्हीलर के लिए महीने के लिए सिंगल पास 250 और फोर व्हीलर के लिए 700 रुपये करने पर विचार हो रहा है। सिटी पास चार घंटे के लिए-टू व्हीलर के लिए 400 रुपये व फोर व्हीलर के लिए 800 रुपये होंगे।