दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मिल रहे परगट सिंह, वेणुगोपाल से संगठन मजबूती पर चर्चा; चुनाव से पहले करेंगे गुटबाजी खत्म?
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह पदभार संभालने से पहले दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से लगातार मुलाकात कर ...और पढ़ें
-1791120606778_m.webp)
दिल्ली में वेणुगोपाल से मिलते परगट सिंह। फोटो जागरण
HighLights
परगट सिंह दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
केसी वेणुगोपाल से पंजाब कांग्रेस संगठन पर विस्तार से चर्चा की।
जल्द चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे।
डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह पदभार संभालने से पहले दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। पंजाब रवाना होने से पहले वह कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिलकर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद ले रहे हैं।
साथ ही, पंजाब कांग्रेस को मजबूत करने और संगठन को नई दिशा देने की रणनीति पर भी चर्चा कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की।
परगट सिंह ने मुलाकात के बाद बताया कि वेणुगोपाल के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पंजाब में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इससे पहले वह कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। इनमें वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी और पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर शामिल हैं।
वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का संदेश
परगट सिंह की दिल्ली में हो रही लगातार बैठकों को पंजाब कांग्रेस की नई टीम के गठन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद वह सभी वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का संदेश दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातों का दौर पूरा करने के बाद ही परगट सिंह पंजाब पहुंचेंगे। इसी सप्ताह चंडीगढ़ में उनके प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने की संभावना है। इस दौरान कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट समेत पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रह सकते हैं।
