यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandigarh Pollution Update: चंडीगढ़ से ज्यादा पंचकूला में प्रदूषण, जानें पंजाब और हरियाणा के शहरों का हाल
पटाखें और पराली जलने से निकले जहरीले धुएं की वजह से आसमान में प्रदूषण का चैंबर बन जाने की वजह ...और पढ़ें

जासं, चंडीगढ़। पंचकूला में चंडीगढ़ से अधिक प्रदूषण स्तर रिकार्ड किया गया है। रविवार को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 124 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर और पंचकूला में 146 एक्यूआइ दर्ज किया गया। दीपावली के दो दिन बीत जाने के बाद भी शहर में एक्यूआइ 100 के पार बना हुआ है। पटाखों की धुएं के अलावा पंजाब और हरियाणा में पराली जलने की वजह से भी शहर का प्रदूषण स्तर लगातार 100 के पार बना हुआ है। पटाखों के और पराली जलने से निकले जहरीले धुएं की वजह से आसमान में प्रदूषण का चैंबर बन जाने की वजह से लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में अगर बरसात होती है तो प्रदूषण स्तर में सुधार होगा।
पंजाब के इन जिलों में प्रदूषण स्तर खतरे के निशान पर
जिला एक्यूआइ (माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर)
अमृतसर - 124
बठिंडा - 222
जालंधर - 219
लुधियाना - 163
पटियाला- 222
खन्ना- 248
हरियाणा में बीते 24 घंटे में इन जिलों में प्रदूषण खतरे के निशान पर
जिला एक्यूआइ (माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर)
अंबाला - 228
भिवानी - 384
चरखीदादरी - 408
फरीदाबाद- 449
फतेहाबाद- 430
गुरुग्राम- 456
हिसार- 422
जिंद- 422
कैथल- 345
करनाल- 287
पलवल- 294
पानीपत- 337
रोहतक- 380
सिरसा- 322
सोनीपत- 337
युमनानगर 314
करनाल 287
