विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोहरा और धुंध छाने लगा, स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त, नियम की अनदेखी पर बसें इंमाउंड

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:32 PM (IST)

पंचकूला पुलिस ने बढ़ती सर्दी और कोहरे के कारण स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए हैं। नियमों ...और पढ़ें

नियमों की अनदेखी करने वाली बसों समेत 27 वाहनों के चालान।

नियमों की अनदेखी करने वाली बसों समेत 27 वाहनों के चालान।

HighLights

  1. पुलिस ने 27 वाहनों का चालान किया, 2 बसें जब्त

  2. ओवरलोडिंग, अग्निशमन यंत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट की जांच

  3. बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अभिभावक व स्कूल सहयोग करें

जागरण संवाददाता, पंचकूला। सर्दी बढ़ने पर धुंध और कोहरा भी छाने लगा है। ऐसे में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। वीरवार को नियमों की अनदेखी करने वाले 27 वाहनों के चालान किए गए। 2 स्कूली बसों और 1 ऑटो रिक्शा को इंपाउंड किया गया।

डीसीपी अमरिंदर सिंह के अनुसार, सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर स्कूली वाहनों की जांच की।

इस दौरान विशेष रूप से ओवरलोडिंग, वाहनों में अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर), फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, वैध फिटनेस सर्टिफिकेट, आवश्यक दस्तावेजों तथा चालक-परिचालकों की निर्धारित वर्दी सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि वे अपने वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा उपकरणों, आवश्यक दस्तावेजों और चालक-परिचालकों की पात्रता की नियमित जांच सुनिश्चित करें।

अभिभावकों से पुलिस की अपील

वहीं, अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को स्कूल भेजते समय वाहन की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और उसमें बैठाए जा रहे बच्चों की संख्या पर विशेष ध्यान दें। कोई वाहन ओवरलोडिंग करता है या सुरक्षा नियमों की अनदेखी करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पंचकूला पुलिस की अपील है कि बच्चों की सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि स्कूल प्रबंधन, वाहन चालकों और अभिभावकों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करें और बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में सहयोग दें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।