Move to Jagran APP

पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर की हालत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी Chandigarh News

सांस लेने में दिक्कत के चलते बलबीर सिंह को परिवारवालों ने 20 अक्टूबर को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।

By Vikas KumarEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 09:36 AM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 04:07 PM (IST)
पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर की हालत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी Chandigarh News
पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर की हालत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। तीन बार ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता टीम के सदस्य रहे पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर की हालत में अब सुधार है। वीरवार शाम को उन्हें फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें परिवारवालों ने 20 अक्टूबर को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।

loksabha election banner

लोगों की दुआओं का असर, बीमारी को हराकर घर वापस लौटे सीनियर

बलबीर सिंह सीनियर की बेटी सुशबीर कौर ने बताया कि अभी उनके पिता की सेहत में सुधार है। उनके प्रशंसक लगातार उनकी सेहत की जानकारी के लिए फोन कर रहे थे, दुआएं मांग रहे थे। यह उन लोगों की दुआओं का असर है कि एक बार फिर उनके पिता बीमारी को हराकर घर वापस लौटे हैं। वहीं, बलबीर सिंह सीनियर के नाती कबीर ने बताया कि नाना को घर में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। फिलहाल वे ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।  

परिवार ने घर में ही आइसीयू बना रखा है आईसीयू

गोल मशीन के नाम से मशहूर बलबीर सिंह सीनियर को मौसम बदलने और प्रदूषण के चलते सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिवाली की छुट्टियां होने के चलते पीजीआइ के ज्यादातर सीनियर डॉक्टर छुट्टी पर थे, इसलिए आनन-फानन में उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। बलबीर सिंह सीनियर अभी 95 साल के हैं। पिछले साल निमोनिया होने के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी थी। तब वह 90 दिन पीजीआइ में भर्ती रहने के बाद पहली जनवरी को घर वापस लौटे थे। उनकी देखभाल के लिए परिवार ने घर में ही आइसीयू बना दिया था, उनकी तबीयत में सुधार भी हो रहा था, लेकिन 17 जून को उन्हें अचानक हार्टअटैक आया। इसके बाद एक बार फिर उन्हें आइसीयू में भर्ती रहना पड़ा। दो महीने फोर्टिस और पीजीआइ में भर्ती रहने के बाद बलबीर सिंह सीनियर फिर घर लौटे थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.