चंडीगढ़ में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मिलेगी नि:शुल्क सुविधा, 62807-26662 पर करें काल
चंडीगढ़ में ऑक्सीजन या ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए अब मार्केट की खाक नहीं छाननी पड़ेगी। खासकर जरूरतमंद लोगों को यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध हो जाएगी। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक से उन्हें यह सुविधा मिल जाएगी। यूटी प्रशासन ने इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से इस बैंक की शुरुआत की है।
चंडीगढ़, जेएनएन। अभी तक आपने पैसों के बैंक और ब्लड बैंक तो देखे होंगे। लेकिन अब चंडीगढ़ में एक नया बैंक खुल गया है। जो लोगों को सांसें बांटेगा। यह होगा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक। जो जरूरत के हिसाब से लोगों को तुरंत फोन कॉल पर ही इसे उपलब्ध कराएगा। वह भी एकदम नि:शुल्क रहेगा। ऑक्सीजन या ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए अब मार्केट की खाक नहीं छाननी पड़ेगी। खासकर जरूरतमंद लोगों को यह सुविधा बिना किसी खर्च के उपलब्ध हो जाएगी। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक से उन्हें यह सुविधा मिल जाएगी। यूटी प्रशासन ने इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से इस बैंक की शुरुआत की है। जिसमें यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। वह कोरोना पेशेंट जिन्हें होम आइसोलेशन या हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जरूरत रहती है उन्हें इसका लाभ मिलेगा।
हेल्पलाइन नंबर जारी
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक के लिए हेल्पलाइन नंबर 6280726662 जारी किया गया है। रोजाना सुबह नौ से पांच बजे तक इस नंबर पर कॉल कर सहायता मांगी जा सकती है। एप्लीकेंट को इसके लिए पेशेंट की कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट, ऑक्सीजन जरूरत के लिए डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन और चंडीगढ़ का कोई रेजिडेंशियल प्रूफ देना होगा। योग्यता मिलने पर एप्लीकेंट को फोन कर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता के बारे में बताया जाएगा। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी यूटी ब्रांच को पांच हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा कराने होंगे। इक्यूप्मेंट लौटाने के बाद सिक्योरिटी वापस होगी। रेड क्रॉस की टीम ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की निशुल्क होम डिलिवरी करेगी। अगर इक्युप्मेंट में कोई डैमेज मिलता है तो रिपेयर का खर्च एप्लीकेंट को उठाना होगा।
कोविड पेशेंट हेल्पलाइन
कोविड पेशेंट के लिए रेड क्रॉस सोसायटी यूटी ब्रांच ने व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 6280730090 जारी किया है। सुबह 11 से तीन बजे तक यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। वॉलंटियर डॉक्टरों का ग्रुप कोविड मरीजों को जरूरी सलाह देंगे। मैसेज से कोविड लक्ष्ण और दूसरे सवालों के जवाब दिए जाएंगे। फोन कॉल नहीं ली जाएंगी केवल व्हाट्सएप से सुविधा रहेगी।