CAA को लेकर जहर उगल रहा विपक्ष, देश की संपत्ति को पहुंचाया जा रहा नुकसानः प्रभात झा
प्रभात झा ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता अपनी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने हेतु आए दिन जहर उगल रहे हैं। सीएए को लेकर अफवाहें फैलाकर देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा र
चंडीगढ़, जेएनएन। नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) को लेकर विपक्षी दलों द्वारा जनता के बीच भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। अफवाहों का दौर गर्म किया जा रहा है और देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। विपक्षी दलों के नेता अपनी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने हेतु आए दिन केंद्र में भाजपा सरकार के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद और चंडीगढ़ भाजपा के प्रभारी प्रभात झा ने शनिवार को सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
कार्यालय में सीएए के समर्थन में वाए इंडिया नीड्स सीएए पर सेमिनार का आयोजन किया गया था। सेमिनार के बाद पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में पथराव और घेराव के विरोध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंक नारेबाजी की गई। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर, संगठन मंत्री दिनेश कुमार, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, महामंत्री प्रेम कौशिक और चंद्रशेखर, सचिव रमेश निक्कू, पार्षद और प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, जिला अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा भी उपस्थित थे। संजय टंडन ने भी पथराव की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा इस घटना की पुरजोर से निंदा करती है और इमरान खान के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें